Business Idea In Lucknow: अगर आप भी किसी अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो अब आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी क्योंकि हम आपको एक ऐसी नौकरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आप अपनी मर्जी से फुल टाइम या पार्ट टाइम जॉब (Part time job) नौकरी कर सकते हैं और वो भी दुनिया की सबसे लोकप्रिय ई-कॉमर्स कंपनी में से एक अमेजन (Amazon) में। जी हां, आप अमेजन के साथ जुड़कर लाखों रुपये कमा सकते हैं। कंपनी आपको अच्छी कमाई करने का मौका दे रही है। दरअसल कुछ साल पहले ही कंपनी अपनी फ्लेक्स सर्विस भारत में लाई थी, जिसका फायदा उठाकर आपकी नौकरी की टेंशन खत्म हो जाएगी।
हर साल कमाएं लाखों रुपये
आप अमेजन के डिलिवरी पार्टनर (Amazon delivery partner job) के तौर पर खुद को रजिस्टर करके हर दिन पैसे कमा सकते हैं। माना जाता है कि भारत में अमेजन डिलिवरी पार्टनर के तौर पर काम कर रहे लोग हर साल 3 लाख रुपये तक कमा (Amazon Delivery Partner Salary) लेते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको घंटों का समय बर्बाद करने की जरूरत भी नहीं है।
आइए जानते हैं कि आप अमेजन का डिलिवरी पार्टनर कैसे बन सकते हैं (How to become amazon delivery partner) -
- अमेजन फ्लेक्स (
Amazon Flex ) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी दी हुई है। अमेजन का डिलीवरी पार्टनर बनने के लिए आपको सबसे पहले अमेजन फ्लेक्स ऐप डाउनलोड करनी होगी। - अब अपने अमेजन अकाउंट के जरिए अमेजन फ्लेक्स पर साइन अप करें।
- बैकग्राउंड चेक के लिए पूछे गए सवालों का जवाब दें। बैकग्राउंड चेक में दो से पांच दिनों तक का समय लग सकता है।
- अब सर्विस एरिया का चयन करें जहां से आप प्रोडक्ट पिक अप और डिलीवर करना चाहते हैं।
- आसानी से अमेजन डिलीवरी करने के लिए वीडियो को देखें।
- अब टैक्स और पेमेंट डिटेल भरें।
इन बातों का रखें ध्यान
- अमेजन डिलिवरी पार्टनर बनने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
- इसके अलावा आपके पास एक Android फोन भी होना चाहिए, जिसकी कम से कम 2GB रैम हो।
- इस फोन में फ्लैश वाला कैमरा, GPS लोकेशन सर्विस और वॉइस एवं डेटा कनेक्टिविटी के साथ एक एक्टिव सिम कार्ड भी होना चाहिए।
- इसके अलावा आपका किसी बैंक में सेविंग या करंट अकाउंट भी होना चाहिए।
इसके साथ ही आपके पास एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी (RC) और वाहन का इंश्योरेंस सर्टिफिकेट और प्रदूशण सर्टिफिकेट (PUC) होना भी जरूरी है।
