बिजनेस

Mutual fund investment: म्यूचुअल फंड एनएफओ में जून में आया बंपर 14,370 करोड़ रुपये का निवेश, एक्टिव एनएफओ में शामिल ये फंड

Mutual fund investment: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में निवेश में लगातार इजाफा हो रहा है। जून में यह आंकड़ा 40,608 करोड़ रुपये पर था। मई में 34,697 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया था। इसमें 9,563 करोड़ रुपये का एनएफओ निवेश था। 2024 की शुरुआत से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 10 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दे चुके हैं।

Image

म्यूचुअल फंड

Photo : iStock

Mutual fund investment: इक्विटी न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) के लिए जून का महीना काफी अच्छा रहा। इस दौरान करीब 14,370 करोड़ रुपये का निवेश 11 नई इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम में देखने को मिला है। इससे पहले जुलाई 2021 में चार एनएफओ ने 13,709 करोड़ रुपये जुटाए थे। 2024 की पहली छमाही में म्यूचुअल फंड्स की ओर से 30 एक्टिव इक्विटी स्कीम्स लॉन्च की गई है। पूरे 2023 में इनकी संख्या 51 थी।

जून तक एनएफओ में 37,885 करोड़ रुपये का निवेश हुआ

इस साल की शुरुआत से जून तक एनएफओ में 37,885 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जो कि पिछले पूरे वर्ष की अवधि में 36,657 करोड़ रुपये था। 2022 में कुल 27 एनएफओ लॉन्च हुए थे और इनमें कुल 29,586 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। इसके कारण बड़ी संख्या में म्यूचुअल फंड हाउस एनएफओ लेकर आ रहे हैं। मौजूदा समय में करीब सात एक्टिव और पैसिव इक्विटी एनएफओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं।

एक्टिव एनएफओ में शामिल ये फंड

एक्टिव एनएफओ में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ का एनर्जी अपॉर्चुनिटीज फंड, फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ का मल्टीकैप एनएफओ, और एडलवाइस एमएफ का बिजनेस साइकिल फंड शामिल हैं। एनएफओ में सबसे ज्यादा निवेश हाई-रिस्क कैटेगरी जैसे थीमेटिक में हो रहा है। इस पर चिंता जाहिर करते हुए पराग पारेख फाइनेंसियल एडवाइजरी सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ और चेयरमैन, नील पारेख ने सोशल मीडिया पर कहा कि वाह!, नए एनएफओ की संख्या विशेषकर थीमैटिक फंड्स में इजाफा हुआ है। ये काफी डरावना है... सभी को सावधान रहने जरूरत है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article