बजट 2026

Budget 2024: बजट से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की क्या हैं उम्मीदें, टैक्स पर क्या है डिमांड, जानिए डिटेल

Budget 2024: इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ऑपरेटिंग कॉस्ट को कम करने पर ध्यान देने के साथ-साथ उपरोक्त कदम मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को अधिक बेहतर माहौल में बने रहने में सक्षम बनाएंगे। जैसा कि आगामी बजट की प्रतीक्षा की जा रही है तो उससे जानकार उम्मीद कर रहे हैं कि इंडस्ट्री के अंदर इनोवेशन और लॉन्ग-टर्म ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए इस सेक्टर पर उचित ध्यान दिया जाएगा।

Image

बजट से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की क्या हैं उम्मीदें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाला है बजट
  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की हैं कई उम्मीदें
  • टैक्स पर बड़े ऐलान की उम्मीद

Budget 2024: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किए जाने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। अलग-अलग सेक्टरों के लिए बजट में विभिन्न ऐलान किए जाने की संभावना है। इनमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भी शामिल है। आगामी केंद्रीय बजट में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को तकनीकी प्रगति (Technological Advancements) की ओर ले जाने वाली पॉलिसी पर फोकस किया जा सकता है। जानकारों का मानना है कि इस सेक्टर के डेवलपमेंट को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण फैक्टर ऐसी पॉलिसियां हो सकती हैं, जो कैपिटल कॉस्ट को कम करें और नए वेंचर को टैक्स छूट ऑफर करें।

ये भी पढ़ें -

इंडस्ट्री-एकेडमी पार्टनरशिप होगी अहम

जानकार मानते हैं कि सप्लाई चेन में सुधार और ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करना महत्वपूर्ण हो सकता है और वो भी खासकर ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर के लिए। इसके साथ ही ऐसी योजनाएँ भी होनी चाहिए जो इंडस्ट्री-एकेडमी पार्टनरशिप ( Industry Academia Partnerships) के जरिए कौशल को बढ़ाएँ।

इससे यह सुनिश्चित होगा कि वर्कफोर्स मॉडर्न मैन्युफैक्चरिंग की लगातार बदलती मांगों के अनुकूल होने के लिए तैयार है।

ऑपरेटिंग कॉस्ट घटाने पर जोर

इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ऑपरेटिंग कॉस्ट को कम करने पर ध्यान देने के साथ-साथ उपरोक्त कदम मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को अधिक बेहतर माहौल में बने रहने में सक्षम बनाएंगे। जैसा कि आगामी बजट की प्रतीक्षा की जा रही है तो उससे जानकार उम्मीद कर रहे हैं कि इंडस्ट्री के अंदर इनोवेशन और लॉन्ग-टर्म ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए इस सेक्टर पर उचित ध्यान दिया जाएगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article