बजट 2026

Budget 2024: बजट से इन 4 शेयरों को हो सकता है फायदा, दे सकते हैं 20% तक रिटर्न

Budget 2024: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के लिए टार्गेट 1700 रु का है, जबकि सोमवार को यह 1489.6 रु पर बंद हुआ। यानी ये मौजूदा स्तरों से 14.12 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

बजट से इन शेयरों को फायदा हो सकता है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बजट से कई शेयरों को हो सकता है फायदा
  • रक्षा, ऑटोमोबाइल, पैकेजिंग और बीमा सेक्टर के शेयर प्रमुख
  • कई शेयरों में आ सकती है तेजी

Budget 2024: बजट पेश किया जाने वाला है। 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी। फुल बजट आगामी आम चुनावों के बाद जो नई सरकार चुनकर आएगी, वो पेश करेगी। जानकारों का मानना है कि आगामी बजट से रक्षा, ऑटोमोबाइल, पैकेजिंग और बीमा से जुड़े शेयरों में तेजी आ सकती है। आगे जानिए उन 4 शेयरों के नाम, जिन्हें बजट से फायदा हो सकता है और वे निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें -

मिश्र धातु निगम

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार द फिनबर्ग के रिसर्च हेड मधु बंसल के मुताबिक मिश्र धातु निगम भारत में टाइटेनियम एलॉयज की एकमात्र निर्माता है। ये रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा आदि जैसे सेक्टरों की जरूरतों को पूरा करती है। इसका शेयर सोमवार को 518 रु पर बंद हुआ। इसके लिए टार्गेट 550 रु तक का है। यानी ये 6 फीसदी से अधिक फायदा करा सकता है।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस

इसके लिए टार्गेट 1700 रु तक का है, जबकि सोमवार को यह 1489.6 रु पर बंद हुआ। यानी ये मौजूदा स्तरों से 14.12 फीसदी रिटर्न दे सकता है। बजट में बीमा सेक्टर के लिए 18% जीएसटी को घटाकर कुछ राहत दी जा सकती है।

स्टील स्ट्रिप व्हील्स

स्टील स्ट्रिप व्हील्स के लिए टार्गेट 330 रु तक का है। इस समय ये 278 रु पर है। यानी ये मौजूदा स्तरों से 18.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है। स्टील स्ट्रिप व्हील्स ऑटोमोटिव व्हील रिम्स की डिजाइनिंग और सप्लाई में प्रमुख कंपनी है।

जेके पेपर

जेके पेपर का टार्गेट 520 रु तक है। जबकि आज ये 436.6 रु पर बंद हुआ। यानी ये शेयर मौजूदा स्तरों से करीब 20 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article