बजट 2026

अधिकांश जिलों में 5G की शुरुआत से डिजिटल संपर्क को बढ़ावा मिलेगा: इकोनॉमिक सर्वे

Economic Survey 2024-25: सर्वे के अनुसार, 5जी सेवा देश के कुल 783 जिलों में से 779 जिलों में उपलब्ध है। इसमें कहा गया कि भारत नेट परियोजना के तहत दिसंबर, 2024 तक 6.92 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाई जा चुकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

Image

5G in india (Image-istock)

Economic Survey 2024-25: टेलीकन्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर और यूजर्स एक्सपीरियंस में सुधार के लिए नियामक सुधारों के साथ ही अधिकांश जिलों में 5G सर्विस की शुरुआत ने भारत में डिजिटल संपर्क को बढ़ावा दिया है। संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 में यह कहा गया।

सर्वे में कहा गया है कि भारतनेट परियोजना के माध्यम से भारत में दूरसंचार बुनियादी ढांचे में काफी सुधार किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड पहुंच का विस्तार करना और पूर्वोत्तर, सीमावर्ती क्षेत्रों और द्वीपों जैसे क्षेत्रों में मोबाइल कवरेज को बढ़ाना है।

सर्वे में कहा गया, “डिजिटल संपर्क ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) में डिजिटल समावेशन, टेक्नोलॉजी इनोवेशन और विनियामक सुधारों में बड़ी प्रगति की है, जो डिजिटल इंडिया के लिए सरकार के लक्ष्य के अनुरूप हैं।” इसमें कहा गया, “5जी सेवाओं की शुरुआत के साथ-साथ दूरसंचार बुनियादी ढांचा और उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने के उद्देश्य से नई नीतियों की शुरुआत ने डिजिटल कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

सर्वे के अनुसार, 5जी सेवा देश के कुल 783 जिलों में से 779 जिलों में उपलब्ध है। इसमें कहा गया कि भारत नेट परियोजना के तहत दिसंबर, 2024 तक 6.92 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाई जा चुकी है। सर्वे के अनुसार, 2.14 लाख ग्राम पंचायतें सेवा के लिए तैयार हैं (जिनमें 5,032 उपग्रह के माध्यम से हैं) और 12.04 लाख एफटीटीएच (फाइबर-टू-द-होम) कनेक्शन स्थापित किए गए हैं।

आर्थिक सर्वे आम बजट से पहले प्रस्तुत की जाने वाली एक वार्षिक रिपोर्ट है, जो अर्थव्यवस्था की स्थिति का आकलन करती है। इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार के मार्गदर्शन में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के आर्थिक प्रभाग द्वारा तैयार किया जाता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। सर्वे में कहा गया है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में मोबाइल सेवाओं के लिहाज से 1,358 स्थल ऐसे हैं, जो बिना पहुंच वाले गांवों और राजमार्गों पर सेवाएं प्रदान करते हैं।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article