बजट 2026

Budget 2025: KYC प्रोसेस में होगा बदलाव, नया सिस्टम केवाईसी को बनाएगा आसान और सुरक्षित

Budget 2025, Revamped Central KYC system: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार लोगों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और दुरुपयोग को रोकने के लिए सेंट्रल नो योर कस्टमर (CKYC) सिस्टम में बदलाव कर रही है। इसके लिए नई संशोधित केंद्रीय केवाईसी (KYC) रजिस्ट्री शुरू की जाएगी।

Image

Budget 2025, Revamped Central KYC system

Photo : iStock

Budget 2025, Revamped Central KYC system: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में कहा कि 2025 में एक नई संशोधित केंद्रीय केवाईसी (KYC) रजिस्ट्री शुरू की जाएगी। वित्त मंत्री ने अपने बजट 2025 भाषण में कहा कि केवाईसी प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए संशोधित केंद्रीय केवाईसी रजिस्ट्री 2025 में शुरू की जाएगी, हम एक सुव्यवस्थित सिस्टम भी लागू करेंगे।

Budget 2025: केवाईसी प्रोसेस होगी आसान

सरकार लोगों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और दुरुपयोग को रोकने के लिए सेंट्रल नो योर कस्टमर (CKYC) सिस्टम में बदलाव कर रही है। इसके लिए नई संशोधित केंद्रीय केवाईसी (KYC) रजिस्ट्री शुरू की जाएगी।

Budget 2025: KYC में होने वाले मुख्य बदलाव

महत्वपूर्ण जानकारी छिपाना - आधार, पैन, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट अब आंशिक रूप से छिपे रहेंगे। केवल अंतिम चार अंक दिखाई देंगे, जबकि बाकी छिपे रहेंगे।

प्रतिबंधित एक्सेस (रिस्ट्रिक्टेड एक्सेस)- केवल एक यूनीक IP एड्रेस वाले अधिकृत यूजर्स ही KYC जानकारी को देश करेंगे, जिससे यह अधिक सुरक्षित हो जाएगा।

पहले, कोई भी मध्यस्थ पूर्ण KYC जानकारी सर्च और देख सकता था, लेकिन अब सिक्योरिटी और प्राइवेसी में सुधार के लिए इसमें बदलाव किया जा रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article