बजट 2026

Budget 2024 For Women: महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये हुए आवंटित, सरकार बनाएगी हॉस्टल और क्रेच

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 को युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के संयुक्त विकास पर केन्द्रित बताया था। वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भारत सरकार इंडस्ट्री के साथ मिलकर हॉस्टल और क्रेच का निर्माण करेगी। इतना ही नहीं, महिलाओं द्वारा खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी पर ली जाने वाली स्टाम्प ड्यूटी में भी कटौती की जायेगी।

Image

महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये हुए आवंटित, सरकार बनाएगी हॉस्टल और क्रेच

Photo : Times Now Digital

Budget 2024 For Women: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट 2024 को पेश किया। बजट की पेशकश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, गरीबों और महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को लाभ प्रदान करने वाली योजनाओं के लिए बजट 2024 में 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं। वित् मंत्री द्वारा लगातार सातवीं बार संसद में बजट पेश किया गया है और यह भी अपने आप में ऐतिहासिक है। आइये जानते हैं बजट 2024 में महिलाओं के लिए वित्त मंत्री ने क्या कुछ खास घोषणाएं की हैं।

महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी

वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार इंडस्ट्री के साथ मिलकर महिलाओं के लिए काम करने वाली महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण करेगी और साथ ही महिलाओं के लिए क्रेच का निर्माण भी किया जाएगा। सरकार इंडस्ट्री के साथ मिलकर महिलाओं को कुशल बनाने के लिए काम करेगी और साथ ही मार्केट में महिलाओं द्वारा चलाये जाने वाले स्वयं सहायता समूहों (SHG) की पहुंच को भी बढ़ावा देगी।

महिलाओं को देनी होगी कम स्टाम्प ड्यूटी

निर्मला सीतारमण ने बताया कि बजट 2024 प्रमुख रूप से किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के संयुक्त विकास पर ध्यान देगा। साथ ही उन्होंने कारीगरों, शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों, और महिलाओं की आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने वाली PM विश्वकर्मा, PM स्वनिधि, NRLM और स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं के बारे में भी बताया। महिलाओं द्वारा खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी पर ली जाने वाली स्टैम्प ड्यूटी में भी कटौती की जायेगी। अब महिलाओं को प्रॉपर्टी खरीदने पर पहले के मुकाबले कम स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान करना होगा।

इस तरह बढ़ सकती है भागीदारी

बजट 2024 पर अपनी राय रखते हुए एमोहा (EMOHA) के CEO और को-फाउंडर सौम्यजीत रॉय ने कहा कि हॉस्टल और क्रेच के निर्माण और कौशल विकास प्रोग्राम्स के माध्यम से वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का बजट 2024 का उद्देश्य अत्यंत सराहनीय है। 'सैंडविच जनरेशन' में महिलाऐं अक्सर बच्चों और बड़ों की देखरेख की जिम्मेदारियों के चलते अपने करियर को त्याग देती हैं। EMOHA में हम मानते हैं कि कर्मचारी के बेनिफिट के तौर पर सीनियर केयर को भी शामिल किया जाना चाहिए। इस तरह हम वर्कफोर्स में महिलाओं को पूरी क्षमता के साथ शामिल कर सकते हैं। सीनियर केयर के माध्यम से मई 2024 के दौरान वर्कफोर्स में महिलाओं की संख्या में हुई 17.2% की वृद्धि में और अधिक इजाफा देखने को मिल सकता है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article