What is Budget: बजट एक ऐसा वित्तीय दस्तावेज है, जिसमें सरकार अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है। यह आमतौर पर एक वित्तीय वर्ष के लिए तैयार किया जाता है। बजट में सरकारी योजनाओं, नीतियों और परियोजनाओं के लिए धन का आवंटन किया जाता है।
बजट कौन बनाता है?
भारत में केंद्रीय बजट का निर्माण वित्त मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इसमें विभिन्न विभाग और मंत्रालय सहयोग करते हैं। वित्त मंत्री बजट को संसद में पेश करते हैं। बजट डिवीजन वित्त मंत्रालय का यह भाग बजट निर्माण की तकनीकी और लेखा संबंधी जिम्मेदारियों को संभालता है। प्रधानमंत्री बजट निर्माण की दिशा और मुख्य निर्णयों में भूमिका निभाते हैं।
बजट कैसे बनता है?
विभागों से सुझाव प्राप्त करना
सभी मंत्रालय और विभाग वित्त मंत्रालय को अपने क्षेत्रों के अनुमानित आय और खर्च का विवरण भेजते हैं।
रनेन्यू और खर्च का आकलन
सरकार टैक्स, कस्टम ड्यूटी, और जीएसटी जैसी राजस्व आय और विकास कार्यों, पेंशन व सब्सिडी जैसे व्यय का आकलन करती है।
आर्थिक समीक्षा
बजट पेश होने से पहले आर्थिक सर्वेक्षण जारी होता है, जिसमें देश की आर्थिक स्थिति, चुनौतियां और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाता है।
बजट का प्रारूप तैयार करना
राजस्व और पूंजी बजट को जोड़कर बजट का प्रारूप तैयार किया जाता है।
कैबिनेट की मंजूरी
बजट का मसौदा अंतिम रूप में लाने से पहले प्रधानमंत्री और कैबिनेट के साथ चर्चा की जाती है।
संसद में पेश करना
हर साल 1 फरवरी को बजट संसद में पेश किया जाता है।
लोकसभा में चर्चा और पारित
बजट पर सांसदों द्वारा चर्चा होती है और इसे पारित किया जाता है।
राष्ट्रपति की स्वीकृति
बजट को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू किया जाता है।
लागू करना
बजट के अनुसार नीतियों और योजनाओं को लागू किया जाता है।
बजट का महत्व
बजट देश के आर्थिक विकास की दिशा तय करता है। यह सरकारी योजनाओं, कर ढांचे, और विकास परियोजनाओं के माध्यम से आम जनता पर गहरा प्रभाव डालता है।
