बजट 2026

Women Gift Expected Budget 2024: महिलाओं को मिल सकते हैं कई तोहफे, विशेष कौशल विकास और डायरेक्ट कैश ट्रांसफर जैसी योजनाओं के ऐलान की उम्मीद

Women Gift Expected Budget 2024 in Hindi: आगामी अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए एक खास योजना का ऐलान हो सकता है। ये है विशेष कौशल विकास की योजना संभव। वहीं जो महिला किसान हैं, उनके लिए सम्मान निधि को 12,000 रु तक बढ़ाई जा सकती है।

Image

बजट 2024 से उम्मीदें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आगामी बजट में महिलाओं के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान
  • 1 फरवरी को आएगा अंतरिम बजट
  • 31 जनवरी को आएगा इकोनॉमिक सर्वे

Budget 2024: 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) अपना छठा बजट पेश करेंगी। इस साल आम चुनाव होने हैं। इसलिए इस बार अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। चुनावों के बाद जब नई सरकार चुनकर आएगी तो फुल बजट पेश होगा। आगामी बजट में सरकार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कई योजनाएं पेश कर सकती है। इस बजट से देश के सभी वर्गों को काफी उम्‍मीदें हैं। महिलाओं के लिए भी कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी योजनाओं का ऐलान हो सकता है।

ये भी पढ़ें -

ये हो सकते हैं बड़े ऐलान

सबसे पहले तो महिलाओं के लिए बजट एलोकेशन में बढ़ोतरी हो सकती है। महिलाओं के लिए एलोकेशन में पिछले 10 सालों में 30% की बढ़ोतरी की गई है। वहीं इस बजट में महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर (डीबीटी) जैसी योजना प्रस्तावित की जा सकती है।

विशेष कौशल विकास योजना

आगामी अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए एक खास योजना का ऐलान हो सकता है। ये है विशेष कौशल विकास की योजना संभव। वहीं जो महिला किसान हैं, उनके लिए सम्मान निधि को 12,000 रु तक बढ़ाई जा सकती है।

मनरेगा के तहत स्पेशल स्कीम

मनरेगा में महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण का ऐलान किया जा सकता है। वहीं उन्हें अधिक मानदेय दिए जाने की भी घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा महिलाओं को ब्याज रहित लोन योजना भी पेश की जा सकती है।

31 जनवरी को आएगा इकोनॉमिक सर्वे

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। ये सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन इकोनॉमिक सर्वे (Economic survey) पेश किया जाएगा। ये एक तरह का लेखा-जोखा होता है। इसमें पिछले एक साल के बही-खाते के लिहाज से आगामी वित्त वर्ष का बजट तैयार होता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article