बजट 2026

Budget 2024 में क्या सस्ता क्या महंगा: मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक वाहन, कैंसर की दवाएं, सोना-चांदी होंगे सस्ते

Budget 2024 Sasta Mahanga: यूनियन बजट 2024 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस बजट में बहुत सी चीजें सस्ती हुई हैं जिनमें मोबाइल फोन्स, सोना-चांदी, कैंसर की दवाएं, इलेक्ट्रिक वाहन, लेदर प्रोडक्ट, सोलर प्रोडक्ट और कई अन्स फोडक्ट्स शामिल हैं।

Image

बजट 2024 में भारत सरकार ने कैंसर की तीन दवाओं को सस्ता कर दिया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजट 2024 में क्या सस्ता-महंगा
  • मोबाइल फोन्स की कीमत घटेगी
  • सोना-चांदी भी होने वाला है सस्ता

Budget 2024 Sasta Mahanga: मोदी 3.0 में ये सातवां बजट है जो आज पेश किया जा रह है। बजट 2024 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इसमें किसानों से लेकर रोजगार के लिए कई स्कीम्स का ऐलान किया गया है। इसके अलावा कई चीजें सस्ती होने का जानकारी भी यहां दी गई है। हम आपको बता रहे हैं कि बजट 2024 में क्या-क्या सस्ता हुआ है।

मोबाइल सस्ते होंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में कहा है कि मोबाइल फोन्स, पीसीबीएस और मोबाइल चार्जर पर बीसीडी यानी सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत घटा दिया है। इससे मोबाइल फोन्स सस्ते होने वाले हैं।

कैंसर की दवाई सस्ती

बजट 2024 में भारत सरकार ने कैंसर की तीन दवाओं को भी सस्ता कर दिया है।

सोना-चांदी सस्ता हुआ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत और प्लैटिनम पर 6.4 प्रतिशत घटाने का ऐलान किया है।

लेदर प्रोडक्ट भी होंगे सस्ते

सरकार ने भारतीय मार्केट में बिकने वाले लेदर प्रोडक्ट्स को भी सस्ता कर दिया है।

सोलर प्रोडक्ट के दाम घटेंगे

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है, इसी राह में सोलर प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए इनकी कीमतों में की घोषणा की गई है।

25 अहम खनिज होंगे सस्ते

सरकार ने 25 अहम खनिजों की कीमतों में भी कटौती का ऐलान किया है। इसमें लिथियम आयन शामिल है। ये इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। यानी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत भी घटेगी। उन्होंने फेरोनिकेल, ब्लिस्टर कॉपर पर बुनियादी सीमा शुल्क हटाने की भी घोषणा की।

दूरसंचार उपकरणों पर शुल्क बढ़ा

सस्ते होने के साथ कुछ प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा भी दिए गए हैं। यूनिट बजट 2024 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दूरसंचार उपकरणों पर शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया।

झींगा और मछली का चारा होगा सस्ता

सीतारमण ने कुछ ‘ब्रूड स्टॉक’, झींगा एवं मछली के चारे पर बुनियादी सीमा शुल्क में कटौती कर पांच प्रतिशत करने का भी प्रस्ताव रखा।

इन्हें खरीदना भी हुआ महंगा

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार अमोनियम नाइट्रेट पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 10 प्रतिशत तथा गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक पर 25 प्रतिशत करेगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article