बिजनेस

Budget Stock: दो महीने में गजब की कमाई का मौका! बजट से पहले पोर्टफोलियो में जरूर होना चाहिए ये स्टॉक

Budget Stock , Stock To BUY : एक्सपर्ट ने जिन रिजनेबल वैल्यूवेशन पर तेज गति से बढ़ने वाली कंपनी का स्टॉक है जिसे अपने पोर्टफोलियो में जरूर शामिल करना चाहिए। शॉर्ट टर्म के लिए तो जरूर करना चाहिए लेकिन यदि कोई लॉन्ग या मिड टर्म के निवेशक है तो उन्हें भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लेना चाहिए। अभी इसका शेयर प्राइस 280 रुपये पर है।

Image

शानदार रिटर्न मिलने की संभावना।

Photo : Twitter

Budget Stock , Stock To BUY : अपकमिंग बजट (Budget 2024) 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा। यदि आप बजट के नज़रिए से कमाई के लिए ऐसे स्टॉक की तलाश में हैं जिससे आपको शानदार रिटर्न मिलने की संभावना है तो हम आपको यहां एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस स्टॉक को लेकर दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट और SBI Securities के सनी अग्रवाल ने ET Now Swadeshके साथ खास शो 'Budget Blockbuster Stock' में चर्चा के दौरान अपनी राय दी है। उन्होंने टारगेट प्राइस भी बताया है।

Engineers India Share Price Target

मार्केट एक्सपर्ट सनी अग्रवाल ने कहा कि शॉर्ट टर्म के नज़रिए के साथ निवेश करने के लिए Engineers India बहुत अच्छा है। करेंट मार्केट प्राइस 285 रुपये है और यहां से स्टॉक अगले 2-3 महीने में 350 रुपये तक जा सकता है, जो 20 फीसदी का संभावित उछाल को दिखाता है।

मार्केट एक्सपर्ट ने किस स्टॉक में दी निवेश की राय?

मार्केट एक्सपर्ट सनी अग्रवाल ने इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (Engineers India Ltd.) के शेयर में निवेश को लेकर कहा कि यह एक पब्लिक सेक्टर की कंपनी है। इसमें भारत सरकार की 51 फीसदी हिस्सेदारी है। मार्च 2024 के अंत में कंपनी के पास 7,800 करोड़ का ऑर्डर बुक था। कंपनी ने कई नए कारोबार में भी एंट्री ली है जिससे ग्रोथ के लिहाज से एक अच्छा अवसर दिखाई दे रहा है।

280 के लेवल पर मल्टीईयर ब्रेकआउट

एक्सपर्ट ने इसके टेक्नीकल चार्ट पर भी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 280 के लेवल पर मल्टीईयर ब्रेकआउट देखने को मिला रहा है और स्टॉक 13 साल की नई ऊंचाई पर पहुंचा है। यह एक रिजनेबल वैल्यूवेशन पर तेज गति से बढ़ने वाली कंपनी का स्टॉक है जिसे अपने पोर्टफोलियो में जरूर शामिल करना चाहिए। शॉर्ट टर्म के लिए तो जरूर करना चाहिए लेकिन यदि कोई लॉन्ग या मिड टर्म के निवेशक है तो उन्हें भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लेना चाहिए। अभी इसका शेयर प्राइस 280 रुपये पर है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article