बिजनेस

Budget 2025 Expectation For Indian Railways: हाई-स्पीड रेल, सेफ्टी और नई ट्रेनें, बजट 2025 में रेलवे के लिए क्या-क्या?

Budget 2025 Expectation For Indian Railways: बजट 2025-26 में भारतीय रेलवे को 3.5 लाख करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। जानें हाई-स्पीड रेल, सुरक्षा और नई योजनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी। इस बार बजट में नई हाई-स्पीड रेल (HSR) प्रोजेक्ट पर विशेष ध्यान रहेगा। दिल्ली-वाराणसी, चेन्नई-बेंगलुरु और मुंबई-दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण कॉरिडोर प्रस्तावित हैं।

Image

बजट 2025।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Budget 2025 Expectation For Indian Railways: भारतीय रेलवे (Indian Railways) अपनी आधुनिकता की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 2.62 लाख करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन प्राप्त करने के बाद, इस बार 3.5 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटन अपेक्षित है। यह प्रस्ताव पिछले वर्ष के मुकाबले 20% की बढ़ोतरी को दिखाता है।

हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के विस्तार

इस बार बजट में नई हाई-स्पीड रेल (HSR) प्रोजेक्ट पर विशेष ध्यान रहेगा। दिल्ली-वाराणसी, चेन्नई-बेंगलुरु और मुंबई-दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। इन प्रोजेक्ट का उद्देश्य कनेक्टिविटी में सुधार और यात्रा समय में कमी लाना है।

सुरक्षा और तकनीकी उन्नति पर जोर

इस वित्तीय वर्ष में 5,000 किलोमीटर ट्रैक पर कवच सुरक्षा प्रणाली को लागू किया जाएगा, जिससे ट्रेन संचालन में सुरक्षा बढ़ेगी। सिग्नल और ब्रिज रिन्यूअल सिग्नल अपग्रेडेशन, ट्रैक और पुल के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

नई रेलवे लाइनों का निर्माण 2025-26 में 6,000 किलोमीटर नई रेलवे लाइनों को जोड़ने का लक्ष्य है। तेज गति वाले ट्रैक चुनिंदा सेक्शनों को 160 किमी/घंटा की गति को सपोर्ट करने के लिए अपग्रेड किया जाएगा। इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम गोल्डन क्वाड्रिलेटरल और हाई-डेंसिटी नेटवर्क को 2x25 kV इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम में बदला जाएगा।

रोलिंग स्टॉक में बढ़ोतरी

नई इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव 1,700 और 8,500 कोच खरीदे जाएंगे। 800 वंदे भारत कोच और 1,000 वंदे मेट्रो कोच की योजना है। हाइड्रोजन इंजन रेलवे हाइड्रोजन-चालित इंजनों को भी प्राथमिकता देगा।

राजस्व और प्रदर्शन लक्ष्य

फ्रेट लोडिंग 1,800 मिलियन टन माल ढुलाई के लक्ष्य के साथ 2 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने की योजना है। पैसेंजर राजस्व90,000 करोड़ रुपये का राजस्व पैसेंजर सेवा से जुटाया जाएगा। गैर-किराया राजस्व गैर-किराया राजस्व को 10-15% तक बढ़ाने के लिए नवाचार योजनाएं बनाई जाएंगी।

सस्टेनेबिलिटी और ऑपरेटिंग एफिशिएंसी

डीजल से इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर स्विच करके और नवीकरणीय ऊर्जा को प्राथमिकता देकर ईंधन लागत में कटौती की जाएगी। ऑपरेटिंग रेशियो दक्षता बढ़ाने और खर्च कम करने के लिए ऑपरेटिंग रेशियो को 95% तक सुधारने का लक्ष्य है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article