बिजनेस

Video: Budget 2023: महिलाओं को निर्मला सीतारमण ने दी यें सौगातें, 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 1, 2023, 02:14 PM IST

Budget 2023 for Women: केंद्रीय बजट 2023 -24 पेश हो गया है, इस बजट में महिलाओं के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मे कई अहम एलान किए हैं, बजट में महिलाओं के लिए खास योजना महिला बचत सम्मान पत्र की घोषणा की गई है।

Image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है

Photo : BCCL

Budget 2023 Announcement for Women: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट 2023 -24 (Union Budget 2023-24) पेश किया, बजट में महिला बचत सम्मान पत्र की घोषणा की गई है यह महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट दो साल के लिए साल 2025 तक रहेगा। इस पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।

वित्त मंत्री की इस घोषणा को काफी सराहा जा रहा है, यह एक वन टाइम न्यू सेविंग स्कीम है। इस पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके जरिए महिलाएं एक अच्छी बचत कर सकती हैं।

वित्त मंत्री ने बजट 2023 में महिलाओं को ये तोहफे दिए हैं-

  1. महिलाओं को दो लाख की बचत पर 7.5 का ब्याज मिलेगा
  2. महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम दो साल के लिए उपलब्ध होगी
  3. महिलाओं को 7.5 फीसद का ब्याज मिलेगा
  4. आंशिक निकासी की सुविधा

वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नई योजना बनाई है, ग्रामीण महिलाओं को जोड़ने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप को बनाया गया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने आखिरी पूर्ण बजट में इनकम टैक्स पर मिडिल क्लास से लेकर उच्च आय वर्ग सभी को लुभाया है। वित्त मंत्री ने न केवल नए टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर दिया है। साथ ही पुरानी टैक्स रिजीम के तहत भी इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर दिया। इन बदलवाों के बाद आपको कम टैक्स देना होगा।

7 लाख तक अब कोई टैक्स नहीं

वित्त मंत्री के अनुसार नए टैक्स स्लैब के अनुसार अब लोगों को रिबेट के साथ 7 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। पहले टैक्स छूट के विकल्पों को अपनाने के बाद 5 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना पड़ता था। अब 2 लाख रुपये का अतिरक्त फायदा मिलेगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article