Budget 2023 : बजट 2023 में गरीबों के आशियाने के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीबों के लिए बड़ा ऐलान किया। इस घोषणा से गरीब परिवारों को अपने घर का सपना साकार हो सकेगा। वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) में खर्च राशि 66 प्रतिशत बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपए करने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्यों और शहरों को शहरी नियोजन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
शहरी विकास के लिए कोष
वित्त मंत्री की ओर से यह घोषणा भी की गई कि केंद्र सरकार शहरी आधारभूत अवसंरचना विकास कोष की तर्ज पर शहरी आधारभूत अवसंरचना विकास कोष की स्थापना करेगी तथा इसका प्रबंधन राष्ट्रीय आवास बैंक द्वारा किया जाएगा। केंद्र सरकार ने शहरी आधारभूत अवसंरचना विकास कोष पर हर साल 10,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी।वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को एक साल के लिए आगे बढ़ाने का एलान किया। इससे बरेली मंडल में 22.79 लाख कार्डधारकों के परिवार लाभान्वित होंगे। बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना महामारी के समय हमने 80 करोड़ गरीब लोगों को अनाज उपलब्ध कराकर सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भूखा ना सोए।
