बिजनेस

KPIT Tech Share Price Target: 73% रिटर्न दे सकता है KPIT Tech का शेयर, दो ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग

KPIT Tech Share Price Target: ईटी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर कैपिटल ने केपीआईटी टेक के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस को बढ़ाया है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार ये शेयर 2500 रुपये तक जा सकता है। वहीं एक दूसरी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन के अनुसार केपीआईटी टेक का शेयर 1,900 रुपये तक जाएगा।

Image

केपीआईटी टेक के लिए BUY कॉल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • केपीआईटी टेक के लिए BUY कॉल
  • 1900 रु का है एक टार्गेट
  • दूसरा टार्गेट 2500 रु का है

KPIT Tech Share Price Target: अकसर निवेशक किसी ऐसे स्टॉक की तलाश में रहते हैं, जिसमें निवेश करके जबरदस्त मुनाफा कमाया जा सके। इसके लिए आपको सही शेयर चुनने की जरूरत होती है। सही शेयर आप ब्रोकरेज फर्म या किसी मार्केट एक्सपर्ट की सलाह के जरिए भी चुन सकते हैं। अच्छे रिटर्न के लिए एक ब्रोकरेज फर्म ने इस समय KPIT Tech का शेयर चुना है, जो अपने मौजूदा भाव से अच्छा रिटर्न दे सकता है। आगे जानिए इसके शेयर के लिए कितना टार्गेट रखा गया है।

ये भी पढ़ें -

KPIT Tech Share Price Target

ईटी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर कैपिटल ने केपीआईटी टेक के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस को बढ़ाया है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार ये शेयर 2500 रुपये तक जा सकता है। वहीं एक दूसरी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन के अनुसार केपीआईटी टेक का शेयर 1,900 रुपये तक जाएगा।

अभी कितना है केपीआईटी शेयर का रेट

गुरुवार को केपीआईटी टेक का शेयर NSE पर 2.59 फीसदी की मजबूती के साथ 1494.90 रु पर बंद हुआ। यानी ये 1900 रु के टार्गेट के लिए 33 फीसदी रिटर्न दे सकता है। वहीं 2500 रु के टार्गेट के लिए ये शेयर 73 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

5 साल शेयर ने मचाया धमाल

केपीआईटी टेक का आईपीओ साल 2019 में आया था। उस समय शेयर की कीमत 108 रुपये थी। अब ये 1400 रुपये के भी पार जा चुका है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी (हिंदी) की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी ईटी (हिंदी) को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article