बिजनेस

Ambey Laboratories IPO: 4 जुलाई से खुलेगा अम्बे लैबोरेटरीज का IPO, प्राइस बैंड है 65-68 रु, GMP पहुंचा 22 रु

Ambey Laboratories IPO: अम्बे लैबोरेटरीज का आईपीओ 4 जुलाई से खुलेगा। ये कंपनी आईपीओ के जरिए 44.68 करोड़ रुपये जुटाएगी। आईपीओ में 8 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।

Image

4 जुलाई से खुलेगा अम्बे लैबोरेटरीज का IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अम्बे लैबोरेटरीज का IPO 4 जुलाई से खुलेगा
  • 65-68 रु है प्राइस बैंड
  • GMP चल रहा है 22 रु

Ambey Laboratories IPO: कृषि-रसायन बनाने वाली अम्बे लैबोरेटरीज आईपीओ के जरिए 44.68 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका आईपीओ चार जुलाई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। अम्बे लैबोरेटरीज ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 65-68 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ये पब्लिक इश्यू आठ जुलाई को बंद होगा। कंपनी के शेयर एनएसई एसएमई इमर्ज पर लिस्ट होंगे। आगे जानिए आईपीओ की बाकी डिटेल और इसका मौजूदा जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार अम्बे लैबोरेटरीज का जीएमपी इस समय 22 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 68 रु भी फिक्स होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर निवेशकों को लिस्टिंग पर करीब 32 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

कितने नए शेयर बेचेगी कंपनी

अम्बे लैबोरेटरीज ने कहा कि प्राइस बैंड के ऊपरी भाव पर, आईपीओ से 44.68 करोड़ रुपये तक राशि मिलने की उम्मीद है। आईपीओ में 42.55 करोड़ रुपये तक के 62.58 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं शेयरधारक सरीना गुप्ता की 2.12 करोड़ रुपये के कुल 3.12 लाख शेयरों की बिक्री भी आईपीओ में शामिल है।

आईपीओ से मिले फंड का क्या करेगी कंपनी

इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी कारोबार की वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करेगी, जबकि बाकी पैसे का यूज सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। निवेशक न्यूनतम 2,000 शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article