बिजनेस

Jindal Steel & Power: 15% रिटर्न दे सकता है जिंदल स्टील एंड पावर का शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने दिया 1182 रु का टार्गेट

Jindal Steel & Power Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म हेम सिक्योरिटीज ने जिंदल स्टील एंड पावर को 1182 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जिंदल स्टील एंड पावर का मौजूदा मार्केट प्राइस 1026.25 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 15 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

Image

15% रिटर्न दे सकता है जिंदल स्टील एंड पावर का शेयर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जिंदल स्टील एंड पावर के लिए BUY कॉल
  • दे सकता है 15% रिटर्न
  • ब्रोकरेज फर्म ने दिया 1182 रु का टार्गेट

Jindal Steel & Power Share Price Target: शुक्रवार को जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर में कमजोरी आई। BSE पर कंपनी का शेयर 2.35 रु या 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 1026.25 रु पर बंद हुआ। इस लेवल पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.04 लाख करोड़ रु है। इस पूरे हफ्ते में जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर में 1.16 फीसदी की मजबूती आई। आगे ये और फायदा कर सकता है। एक ब्रोकरेज फर्म ने जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर के लिए BUY कॉल दी है।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का टार्गेट (Jindal Steel & Power Share Price Target)

ब्रोकरेज फर्म हेम सिक्योरिटीज ने जिंदल स्टील एंड पावर को 1182 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जिंदल स्टील एंड पावर का मौजूदा मार्केट प्राइस 1026.25 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 15 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

कितना कराया है जिंदल स्टील एंड पावर ने फायदा

  • बीते एक महीने में जिंदल स्टील एंड पावर का रिटर्न 5.92 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 6 महीनों में ये 23.08 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 2024 में अब तक ये शेयर 38.18 फीसदी चढ़ा है
  • 1 साल में इसका शेयर 48.39 फीसदी ऊपर गया है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article