बिजनेस

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में निवेश की सलाह, 1325 रु का है टार्गेट, जानें बीते एक साल में कितना कराया फायदा

ICICI Bank Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने आईसीआईसीआई बैंक के शेयर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयरों के लिए टार्गेट प्राइस 1325 रुपये का दिया है। मौजूदा लेवल यानी 1248.25 रु पर बैंक की मार्केट कैपिटल 8.78 लाख करोड़ रु है।

Image

आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में निवेश की सलाह

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीआईसीआई बैंक के शेयर खरीदने की सलाह
  • 1325 रु का है टार्गेट
  • हाई लेवल पर है शेयर

ICICI Bank Share Price Target: इस समय आईसीआईसीआई बैंक का शेयर अपने हाई लेवल के आस-पास है। बीते शुक्रवार को बैंक का शेयर 1.50 रु या 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ BSE पर 1248.25 रु पर बंद हुआ, जबकि बीते 52 हफ्तों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1257.65 रु तक ऊपर गया है। आगे ये शेयर और ऊपर जा सकता है। एक ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयर खरीदने की सालाह दी है और शेयर के लिए टार्गेट भी बताया है।

ये भी पढ़ें -

कितना है आईसीआईसीआई बैंक के शेयर का टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने आईसीआईसीआई बैंक के शेयर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयरों के लिए टार्गेट प्राइस 1325 रुपये का दिया है। मौजूदा लेवल यानी 1248.25 रु पर बैंक की मार्केट कैपिटल 8.78 लाख करोड़ रु है।

कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते 5 दिनों में ये 0.70 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में ये शेयर 7.79 फीसदी चढ़ा है
  • 6 महीनों में ये शेयर 21.25 फीसदी ऊपर गया है
  • 2024 में अब तक शेयर ने 24.67 फीसदी रिटर्न दिया है
  • एक साल में ये शेयर 25.24 फीसदी ऊपर गया है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article