बिजनेस

HDB Financial IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लाएगी IPO, HDFC Bank ने दी मंजूरी, पैसा रखें तैयार

HDB Financial Services IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एचडीबीएफएस) आईपीओ लाएगी। आईपीओ लाने के लिए इसे पैरेंट कंपनी एचडीएफसी बैंक की मंजरू मिल गयी है।

Image

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लाएगी आईपीओ
  • अगले साल सितंबर तक आएगा IPO
  • HDFC Bank ने दी मंजूरी

HDB Financial Services IPO: एचडीएफसी बैंक ने शनिवार 20 जुलाई को कहा कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आईपीओ (IPO) के जरिए अपनी सब्सिडियरी कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एचडीबीएफएस) को लिस्ट करने की प्रोसेस शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नियामक आवश्यकताओं के तहत उठाया गया है। अक्टूबर 2022 में जारी एक सर्कुलर के तहत अपर लेयर वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) को लिस्ट करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें -

बनाई गई है समिति

बोर्ड ने लिस्टिंग प्रोसेस की देखरेख करने और संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटीज से जरूरी मंजूरी प्राप्त करने के लिए निदेशकों की एक समिति को अथॉराइज्ड किया है। इसका आईपीओ सितंबर 2025 तक आएगा। बैंक आईपीओ के अलावा एचडीबीएफएस में हिस्सेदारी बेचने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है।

एचडीएफसी बैंक के पास कितनी है हिस्सेदारी

इस समय एचडीएफसी बैंक के पास एचडीबी फाइनेंशियल की 94.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एचडीबी फाइनेंशियल भारत के सबसे बड़े नॉन-बैंकिंग कर्जदाताओं में से एक है, जो इंडिविजुअल कर्जदारों के साथ-साथ मीडियम, स्मॉल और माइक्रो बिजनेस एंटरप्राइजेज को विभिन्न प्रकार के लोन और वित्तीय सेवाएं देती है।

वित्त वर्ष 2023-24 में एचडीबी फाइनेंशियल का ऑपरेशंस से कुल रेवेन्यू पिछले वर्ष के 12,402 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,171 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024 में इसका लाभ भी वित्त वर्ष 2022-23 में 1,959 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,460 करोड़ रुपये हो गया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article