बिजनेस

LIC Share: ब्रोकरेज फर्म की सलाह, 'खरीद लो LIC', 1222 रु का दिया है टार्गेट

LIC Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने एलआईसी के शेयर खरीदने की सलाह दी है। JM Financial ने एलआईसी के शेयर के लिए 1222 रु का टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा स्तर से 16.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

ब्रोकरेज फर्म ने एलआईसी के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • LIC के शेयर खरीदने की सलाह
  • 1222 रु का है टार्गेट
  • मिल सकता है 16% से अधिक रिटर्न

LIC Share Price Target: बुधवार को देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयर में मजबूती आई है। BSE पर 1031.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 1032.65 रु पर खुलने के बाद ये कारोबार के दौरान 1061.65 रु तक ऊपर गया है। करीब सवा 3 बजे एलआईसी के शेयरों में 16.80 रु या 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 1048.45 रु के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 6.63 लाख करोड़ रु है। बता दें कि एलआईसी का शेयर आगे और भी फायदा करा सकता है।

ये भी पढे़ं -

ब्रोकरेज फर्म ने एलआईसी के शेयर खरीदने की सलाह

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने एलआईसी के शेयर खरीदने की सलाह दी है। JM Financial ने एलआईसी के शेयर के लिए 1222 रु का टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा स्तर से 16.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कैसे रहे एलआईसी के नतीजे

एलआईसी ने अप्रैल-जून के तिमाही नतीजे अभी पेश नहीं किए हैं। बाकी जनवरी-मार्च तिमाही कंपनी को 13782 करोड़ रु का प्रॉफिट हुआ था, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 4.5 फीसदी अधिक है। 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही में इसे 13191 करोड़ रु का प्रॉफिट हुआ था।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article