बिजनेस

Bonus-Demerger और Stock split से Nuvama Wealth सहित 4 स्टॉक्स में हलचल, रिकॉर्ड डेट पर कर रहे ट्रेड

शेयर बाजार में आज का दिन निवेशकों के लिए खास है। 26 दिसंबर, 2025 को बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट, राइट्स इश्यू और डिमर्जर जैसे बड़े कॉरपोरेट एक्शन के चलते चार स्टॉक्स फोकस में हैं। रिकॉर्ड डेट के आधार पर तय होता है कि कॉपोरेट एक्शन का फायदा उठाने के लिए कितने निवेशक योग्य हैं।

Image

चर्चा में हैं ये स्टॉक्स। (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

Bonus Issue, Stock Split, Rights Issue, Demerger: शेयर बाजार में आज 26 दिसंबर, 2025 को कई अहम कॉरपोरेट एक्शन के चलते कुछ चुनिंदा स्टॉक्स रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगे। ऐसे दिन निवेशकों के लिए बेहद अहम होते हैं, क्योंकि यहीं से तय होता है कि किसे बोनस शेयर, स्प्लिट का फायदा, राइट्स एंटाइटलमेंट या डिमर्जर में नई कंपनी के शेयर मिलेंगे या नहीं।

यहांं, ध्यान रखने वाली बात यह है कि रिकॉर्ड डेट वह दिन होता है, जिस दिन कंपनी यह चेक करती है कि कौन-कौन फायदे का पात्र है। वहीं, एक्स-डेट वह आखिरी दिन होता है, जिस दिन तक निवेशक कॉरपोरेट एक्शन का फायदा उठाने के लिए शेयर खरीद सकते हैं। आमतौर पर एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट के दिन शेयर की कीमतों में एडजस्टमेंट, वोलैटिलिटी और ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ जाता है। आज कुल 4 कंपनियां अलग-अलग कॉरपोरेट एक्शन के लिए रिकॉर्ड डेट पर हैं।

DCM श्रीराम इंडस्ट्रीज

DCM Shriram Industries एक डायवर्सिफाइड कंपनी है, जिसका कारोबार केमिकल्स, टेक्सटाइल और एग्री-इनपुट्स में फैला हुआ है। कंपनी आज अपने एक बिजनेस सेगमेंट को अलग कर डिमर्जर (Spin-off) की प्रक्रिया पूरी कर रही है। डिमर्जर के तहत योग्य शेयरधारकों को नई बनने वाली लिस्टेड कंपनी के शेयर मिलेंगे, जबकि मूल कंपनी अलग पहचान के साथ शेयर बाजार में बनी रहेगी।

हिल्टन मेटल फोर्जिंग

Hilton Metal Forging इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए फोर्ज्ड और मशीन कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी आज राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट पर है। राइट्स इश्यू में मौजूदा शेयरधारकों को उनके हिस्से के अनुपात में डिस्काउंटेड प्राइस पर नए शेयर खरीदने का अधिकार मिलता है।

नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट

Nuvama Wealth Management आज स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट पर है। कंपनी जो वेल्थ और एसेट मैनेजमेंट सेक्टर की दिग्गज है। कंपनी ने शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये करने का फैसला किया है। इससे शेयरों की संख्या बढ़ेगी, जबकि निवेश की कुल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। इसका मकसद लिक्विडिटी और रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ाना है।

राम रतन वायर्स

Ram Ratna Wires कॉपर वायर और कंडक्टर बनाती है। इसका शेयर बाज 1:1 बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट पर है। बोनस इश्यू में शेयरधारकों को कंपनी के रिजर्व से मुफ्त अतिरिक्त शेयर मिलते हैं, जिसमें निवेशकों को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लगाना पड़ता।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article