PM Kisan Yojana: किसानों का इंतजार जल्द खत्म होगा, जारी होगी 10वीं किस्त, डिटेल में जानें सबकुछ
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10 Kist/Installment Date: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसी सप्ताह क्रिसमस (Christmas 2021) यानी 25 दिसंबर तक केंद्र सरकार करोड़ों अन्नदाताओं को 10वीं किस्त का तोहफा दे सकती है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Kist/Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच देती है। किसानों को दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच प्रदान की जाती है। वहीं तीसरी किस्त का भुगतान दिसंबर से मार्च के बीच किया जाता है। किसानों को यह किस्त सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाई जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सरकार की सबसे सफल योजना (Government Scheme) में से एक है।
PM Kisan Yojana 10th Installment today: check status here
ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची: आधिकारिक वेबसाइट - pmkisan.gov.in पर जाएं फिर होमपेज से 'किसान कॉर्नर' पर जाएं। इसके बाद किसान कॉर्नर' में 'लाभार्थी की स्थिति' पर क्लिक करें। कोई एक विवरण दर्ज करें- आधार संख्या, पीएम किसान खाता संख्या या आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर। आखिर में 'डेटा प्राप्त करें' विकल्प पर क्लिक करें और आप लाभार्थी सूची देख पाएंगे।
ये है हेल्पलाइन नंबर
अगर आप योजना के लाभार्थी हैं और 10वीं किस्त के लिस्ट में आपका नाम शामिल नहीं है, तो हेल्पलाइन नंबर (011-24300606) पर संपर्क करके अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
10वीं किस्त की तारीख पर कयासों का बाजार गर्म
किसान योजना में 10वीं किस्त को लेकर कयासों का बाजार गर्म है कि खाते में पैसे कब आएंगे। सरकार की तरफ से भी सस्पेंस बना हुआ है। अभी किसी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही किसानों के खाते में 10वीं किस्त जमा करा दी जाएगी।
खाते में पैसे नहीं आने के हो सकते हैं ये कारण
पीएम किसान निधि का पैसा कई लोगों के खाते में आना बंद भी हुआ है जिसके कई कारण हो सकते हैं। प्रमुख कारणों में एक है कि आपका वेरिफिकेशन राज्य सरकार द्वारा पेडिंग रखा गया है या फिर अकाउंट संबंधित विवरण गलत हैं जिस वजह से पैसा नहीं आ रहा है। इसके अलावा सरकार द्वारा हुई जांच में आप योग्य ना पाए गए हों, ये भी एक वजह हो सकती है।
इन किसानों को मिलता है लाभ
इस योजना के तहत प्रारंभ में पूरे देश में 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि रखने वाले सभी छोटे और सीमांत किसानों के परिवारों को आय सहायता प्रदान की गई। बाद में 01 जून 2019 से इसके दायरे को विस्तारित करते हुए देश के सभी खेतीहर किसान परिवारों को इसमें शामिल किया गया।
पिछले साल 25 दिसंबर को जारी हुई थी किस्त
पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 25 दिसंबर को किसानों के खातों में पैसे भेजे थे। उस दिन इस योजना के तहत 18 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए थे। इस योजना का सबसे अधिक फायदा किसानों को उस समय मिलता है जब उन्हें बीज और उर्वरक के लिए पहले की तरह कर्ज नहीं लेना पड़ता।
ऐसे पता करें अपने आवेदन की स्थिति
किसान अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए 1800-11-5526 या 155261 डायल कर सकते हैं। इसके अलावा, किसान अब ईमेल pmkisan-ict@gov.in पर पीएम किसान टीम से संपर्क कर सकते हैं। राज्य सरकारें किसानों के लिए समय-समय पर शिविरों का भी आयोजन कर रही हैं ताकि उनके आवेदन विवरणों में सुधार किया जा सके।
अब तक 9 किस्तें जारी हो चुकी हैं
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को अब तक कुल 9 किस्तें मिल चुकी हैं और अब वे 10वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देश के लाखों किसानों को अभी भी 9वीं किस्त नहीं मिली है। पीएम किसान वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक जिन किसानों ने 9वीं किस्त के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किया है, उनके खाते में 10वीं किस्त के साथ पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
चुनिंदा किसानों को मिल सकते हैं 4000 रुपए
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत चुनिंदा किसानों को 10वीं किश्त के साथ 2000 रुपए के बजाय 4000 रुपए प्राप्त हो सकते हैं। कुछ चुनिंदा पात्र किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 2000 रुपए की किस्त नहीं मिली है। जिन किसानों को वादा की गई राशि नहीं मिली थी, उन्हें अब 10वीं किस्त के साथ 4000 रुपए मिलेंगे।
डाउनलोड करें मोबाइल ऐप
यदि आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं, तो गूगल प्ले स्टोर में जाकर पीएम किसान GoI (PM Kisan GoI) मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। यहां आपको योजना से जुड़ी हर जानकारी आसानी से मिलेगी
कहां से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
योजना का लाभ उठाने के लिए आप अपने पोस्ट ऑफिस पर जाकर सीएससी काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। साथ ही पीएम किसान निधि की वेबसाइट पर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत?
रजिस्ट्रेशन के लिए जमीन के मूल कागजात, आवेदक की बैंक पासबुक, आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, जमीन की पूरी जानकारी, आवास प्रमाण पत्र और कम से कम 2 हेक्टेयर भूमि का मालिक होना अनिवार्य है।
इन राज्यों में इतना भुगतान
जबकि केरल, बिहार और उत्तराखंड में 99 फीसदी, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 94 फीसदी व अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में 92 फीसदी भुगतान हुआ है।
इन राज्यों में 100 फीसदी पात्र लोगों को हुआ भुगतान
पीएम किसान सम्मान निधि के डैशबोर्ड के अनुसार, राज्यों के आधार पर महाराष्ट्र, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, नागालैंड ऐसे राज्य हैं जहां 100 फीसदी पात्र लोगों को भुगतान किया जा चुका है।
गलत जानकारी देने पर क्या होगा?
अगर कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेता है, तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही उसे दी गई राशि भी वसूली जाएगी। हालांकि इस पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।
योजना के तहत किसान परिवारों को मिलता है लाभ
योजना के तहत किसान परिवारों को लाभ मिलता है। परिवार का सिर्फ एक ही सदस्य योजना का लाभ हासिल कर सकता है। पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
जान लें ये अहम नियम
देश में किसानों का एक बड़ा वर्ग है जो बटाईंदार के रूप में खेती करता है। वहीं किसानों की बड़ी तादाद ऐसी भी है, जिनके नाम पर जमीन नहीं है। ऐसे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के नाम से जमीन होना जरूरी है।
ये है पात्रता आंकने की डेडलाइन
लाभार्थी की पात्रता आंकने की डेडलाइन एक फरवरी 2019 है। इसके आधार पर ही पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का चयन किया गया है। पात्रता के नियमों में अगले 5 सालों तक कोई बदलाव नहीं होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
इस सरकारी योजना के जरिए किसानों को खेती के काम में मदद के लिए सरकार द्वारा पैसे दिए जाते हैं। लेकिन अगर कोई किसान खेती नहीं कर रहा है और उसका इस्तेमाल दूसरे काम के लिए हो रहा है, तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
क्या रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलता है लाभ?
रिटायर्ड कर्मचारी जिनकी पेंशन 10,000 रुपये से ज्यादा है, वे भी इसके हकदार नहीं हैं। हालांकि इस श्रेणी के तहत मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ, चतुर्थ श्रेणी और ग्रुप-डी कैटेगरी के कर्मचारी शामिल नहीं होंगे। केंद्र, राज्य , पब्लिक सेक्टर कंपनियों के ऑफिसर और रिटायर्ड ऑफिसर भी योजना के पात्र नहीं हैं।
ये लोग नही हैं पात्र
ऐसे लोग जिनके पास खेती की जमीन है लेकिन इनकम टैक्स भरते हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील, इंजीनियर, आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेनल्स इसका लाभ नहीं उठा सकते। केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री, एमपी, एमएलए,एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत के मौजूदा और पूर्व चेयरमैन योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
अब तक सरकार ने कितने पैसे किए ट्रांसफर?
अब तक सरकार ने देश के 11.37 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 1.58 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे ट्रांसफर किए हैं।
क्या पति और पत्नी दोनों उठा सकते हैं योजना का लाभ?
सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत किसान परिवारों के लिए की थी। योजना के नियमों के अनुसार परिवार का एक ही सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकता है। पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
कैसे होगा e-KYC?
किसान पीएम किसान सम्मान निधि के पोर्टल पर ईकेवाईसी कर सकते हैं। यहां आप फार्मर कॉर्नर पर जाएं और eKYC के विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना आधार नंबर और इमेज टेक्स्ट डालें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP दर्ज करें। अगर प्रोसेस ठीक से किया होगा, तो eKYC पूरी हो जाएगी।
9वीं किस्त में किसानों को कितना हुआ था लाभ?
इससे पहले 9 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने 9.75 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 9वीं किस्त के रूप में 19,509 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे दिए थे। मालूम हो कि योजना के तहत धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराई जाती है।
क्या आपको मिलेगा लाभ?
लाभार्थियों की सूची देखने के लिए पीएम किसान की वेबसाइट में बाईं ओर 'Farmers Corner' पर जाएं। 'Beneficiary List' विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव दर्ज करें। 'Get Report' विकल्प चुनें। अब आपको लाभार्थियों की सूची मिलेगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
इस पैसे को सरकार तीन किस्तों के रुप में देती है
केंद्र सरकार इस स्कीम के जरिए एक साल में किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है,इस पैसे को सरकार तीन किस्तों के रुप में देती है। किसानों को हर चार महीने के बाद 2000 रुपये की राशि मिलती है इस स्कीम में सरकार अब तक 9 किस्तों का पैसा ट्रांसफर कर चुकी है।
तो क्या इस बार भी क्रिसमस पर मिलेगी किसानों को सौगात ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत किसानों को दसवीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किए जाने को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि किसानों को अभी 4-5 दिन का इंतजार और करना पड़ सकता है और क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को उन्हें खुशखबरी मिल सकती है, हालांकि अभी सरकार की तरफ से इसकी तारीख को लेकर कोई एलान नहीं किया गया है।
सरकारी योजना के लिए ई-केवाईसी जरूरी
पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, किस्त की राशि पाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। अगर आपने ई-केवाईसी नहीं कराई, तो आपको 10वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
लिस्ट में नाम न होने पर क्या करें?
अगर सूची में आपका नाम नहीं है और पिछली लिस्ट में आपका नाम था, तो आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में अपना नाम कैसे चेक करें?
लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर फार्मर्स कॉर्नर विकल्प पर क्लिक करें। अब Beneficiaries List ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक को सेलेक्ट करें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करते ही आपके गांव के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।
योजना का अहम नियम
देश में किसान सम्मान निधि योजना दिसंबर 2018 से लागू है। शुरुआत में इसका लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलता था। लेकिन एक जून 2019 को योजना को संशोधित कर सभी किसानों को योजना के दायरे में लाया गया।
अगर अब तक पिछली किस्त का पैसा नहीं मिला तो क्या करें?
जिन किसानों ने 9वीं किस्त का पैसा नहीं मिला, उन्हें 10वीं किस्त के साथ पिछली किस्त के पैसे मिलेंगे। आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
क्या है सरकार का प्लान?
कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि को दोगुना करने पर विचार कर रही है। यानी किसानों को जल्द 2,000 रुपये के बजाय 4,000 रुपये मिल सकते हैं।
ऑनलाइन आधार विवरण कैसे सही करें?
आधार विवरण सही करने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां 'Farmers Corner' पर दिए गए विकल्पों से लिंक का चयन करें। लिंक में आधार एडिट ऑप्शन को चेक करें और उस पर टैप करें। अब अपना आधार नंबर और उससे जुड़ी जानकारी चेक करें। अगर जानकारी गलत है, तो अपने कृषि विभाग कार्यालय या लेखपाल पर जाकर इसे ठीक कर सकते हैं।
योजना के लिए नाम कैसे चेक करें?
आप पीएम किसान मोबाइल ऐप (PM Kisan Mobile App) पर नाम की जांच कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड होने के बाद जानकारी एक्सेस की जाएगी।
भुगतान की जांच कैसे करें?
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर आप भुगतान की जांच कर सकते हैं। वेबसाइट में 'Farmers Corner' विकल्प से दिए गए लिंक का चयन करें। यहां लाभार्थी स्थिति विकल्प चुनें। यहां एक सूची होगी, जिसमें किसान का नाम और उसके बैंक खाते में पहुंचाई जाएगी राशि लिखी होगी। अब Aadhaar नंबर या खाता संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करें और 'Get Data' पर क्लिक करें।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए कैसे करें आवेदन?
ऑनलाइन आवेदन के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Farmers Corner' पर 'New Farmer Registration' विकल्प पर क्लिक करें। अब किसानों को अपने आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करनी होगी और इसे कैप्चा कोड के जरिए सत्यापित करना होगा। अब अपने राज्य का चयन करें और फॉर्म पर पूछी गई व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें। आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी साझा करनी होगी, जिसमें आपको धन प्राप्त होगा। अंत में फॉर्म जमा कर दें।
कैसे उठाएं लाभ?
पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए किसान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा आप किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर भी पंजीकरण करा सकते हैं।
किसानों के हित के लिए सरकार चला रही है कई योजनाएं
एक किसान को फसल बोने के लिए बीज खरीदने पड़ते हैं, खाद खरीदनी होती है, सिंचाई करनी पड़ती है और इतनी मेहनत के बाद भी प्राकृतिक आपदा की वजह से उसके फसल बर्बाद हो जाते हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार किसानों के हित के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना इन्हीं में से एक है।
किसानों को आर्थिक सहायता देती है सरकार
भारत में एक बड़ी आबादी का हिस्सा गांव में रहता है और उसका मुख्य व्यवसाय खेती ही है। खेती करने वाले ग्रामीणों को किसान कहा जाता है, जो हमारे देश की जनता के लिए अनाज पैदा करते हैं। खेती कहने-सुनने में तो आसान शब्द लगता है, लेकिन इसको करना उतना ही महंगा है और इसमें मेहनत भी खूब लगती है। ऐसे में सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
किसानों को 10वीं किस्त का इंतजार
6,000 रुपये की राशि को 2000 रुपये की तीन मासिक किस्तों में हर चार महीनों में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इस साल की दो किस्तें दे चुकी है। अब किसानों को तीसरी किस्त का इंतजार है, जो इस हफ्ते आ सकती है।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। सरकार देश भर के पात्र किसानों की मदद के लिए सीधे उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करती है।
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को तीन किस्तों में 6,000 रुपये की नकद राशि देती है। इस योजना के माध्यम से किसानों को पूरा वित्त पोषण दिया जाता है।

