बिजनेस

Blinkit-Zepto से आया गोल्ड-सिल्वर कॉइन असली? 2 मिनट में ऐसे करें चेक

त्योहारों के मौसम में लोग अब सिर्फ दुकानों से नहीं, बल्कि Blinkit और Zepto जैसी ऐप्स से भी गोल्ड और सिल्वर कॉइन खरीद रहे हैं। घर बैठे चांदी-सोना मिल जाना जितना आसान लग रहा है, उतना ही बड़ा सवाल है क्या ये सिक्के असली हैं या नकली? अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अब सिर्फ 2 मिनट में इसका जवाब मिल सकता है।

Image

Gold Silver Coin

धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोनारों की दुकानों पर भारी भीड़ हो रही है लोग इस बार जमकर सोना-चांदी खरीद रहे हैं। भीड़ के चलते अगर आप बाजार जाने से हिचकिचा रहे हैं और ऑनलाइन शॉपिंग का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, त्योहारों के सीजन में ऑनलाइन ग्रोसरी ऐप्स जैसे Blinkit और Zepto सिर्फ राशन ही नहीं, बल्कि गोल्ड और सिल्वर कॉइन भी बेच रहे हैं। अगर आप भी सोने या चांदी का सिक्का खरीदना चाहते हैं तो आप बाजार जाने के बजाए ऑनलाइन ही सिल्वर कॉइन मंगवा सकते हैं। लेकिन अगर आपको शक है कि ये सिक्का असली है या नकली तो आप इसकी पहचान भी 2 मिनट में कर सकते हैं। इस चिंता को दूर करने के लिए सरकार ने एक आसान तरीका दिया है। आइए बताते हैं कैसे आप असली-नकली सिक्के की पहचान कर सकते हैं?

ऐसे चेक करें

BIS (Bureau of Indian Standards) ने ‘BIS Care App’ नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप घर बैठे किसी भी सोने या चांदी के आइटम की असलियत जांच सकते हैं। बस आपको सिक्के या ज्वेलरी पर बने हॉलमार्क नंबर को ऐप में डालना है, और कुछ ही सेकंड में आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी जैसे कि ज्वेलर का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और शुद्धता (Purity Level)।

इस ऐप के जरिए आप यह भी पता लगा सकते हैं कि कोई ज्वेलर BIS से लाइसेंस प्राप्त है या नहीं। अगर आपको कोई गड़बड़ी मिलती है, तो उसी ऐप से शिकायत भी दर्ज की जा सकती है।

हॉलमार्किंग जरूर चेक करें

इसलिए, अगली बार जब आप Blinkit, Zepto या किसी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से गोल्ड-सिल्वर कॉइन खरीदें, तो पहले उसकी हॉलमार्किंग जरूर चेक करें। याद रखें सिर्फ हॉलमार्क वाला सोना ही असली गारंटी वाला सोना होता है।

दिवाली पर गिर गए सोने के भाव

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से नीचे गिरकर 2,400 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयीं। हालांकि, दिवाली त्योहार की शुरुआत के साथ धनतेरस पर देशभर में आभूषण दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु शुक्रवार को 3,200 रुपये की तेजी के साथ 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article