बिजनेस

Bihar Bank Holidays List 2026: बिहार में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, जानें सरकारी अवकाश की पूरी लिस्ट

Bihar Bank Holidays 2026 List (बिहार सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट): बिहार सरकार ने 2026 के लिए आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी किया है। इसमें सरकारी कर्मचारियों, अदालतों और बैंकों से जुड़े सभी प्रमुख छुट्टियों की जानकारी दी गई है। इससे लोगों को छुट्टियों और कामकाज की योजना बनाने में आसानी होगी। बैंक जाने वालों के लिए ये जानना जरूरी है कि कब-कब यहां बैंक बंद रहेंगे।

Image

बिहार में 2026 में कब-कब बैंक बंद रहेंगे। (तस्वीर-AI)

Bihar Bank Holidays 2026 List (बिहार सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट) : नए साल की योजना बनाने वालों के लिए बिहार सरकार ने अहम जानकारी शेयर की है। राज्य सरकार ने साल 2026 के लिए आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सरकारी कर्मचारियों, अदालतों और बैंकों से जुड़े सभी प्रमुख अवकाशों की पूरी जानकारी दी गई है। इससे लोगों को पहले से ही अपनी छुट्टियों और कामकाज की योजना बनाने में आसानी होगी। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, साल 2026 में राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालय, राजस्व न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय कुल 11 सामान्य छुट्टियों के दिन पूरी तरह बंद रहेंगे। इन दिनों किसी भी तरह का सरकारी कामकाज नहीं होगा। आइए जानते हैं बिहार में वर्ष 2025 में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

बिहार में 2026 में बैंक अवकाशों की भी जानकारी

साल 2026 के लिए बिहार में बैंक अवकाशों की लिस्ट भी जारी की गई है। इसमें गणतंत्र दिवस, होली, ईद, बिहार दिवस, राम नवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा और क्रिसमस जैसे प्रमुख अवकाश शामिल हैं।

Bihar Bank Holidays List 2026: बिहार में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

क्रम संख्याअवकाशतारीख
1गणतंत्र दिवस26-जनवरी-2026
2होली3-4 मार्च-2026
3ईद-उल-फितर21-मार्च-2026
4बिहार दिवस22-मार्च-2026
5रामनवमी27-मार्च-2026
6महावीर जयन्ती31-मार्च-2026
7गुड फ्राइडे3-अप्रैल-2026
8अम्बेडकर जयन्ती14-अप्रैल-2026
9मई दिन1-मई-2026
10बुद्ध पूर्णिमा1-मई-2026
11ईद-उल-जुहा28-मई-2026
12मुहर्रम26-जून-2026
13स्वतंत्रता दिवस15-अगस्त-2026
14पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन26-अगस्त-2026
15जन्माष्टमी4-सितम्बर-2026
16गांधी जयंती2-अक्टूबर-2026
17दुर्गा पूजा18-20 अक्टूबर-2026
18दिवाली8-नवंबर-2026
19छठ पूजा15-16 नवंबर-2026
20क्रिसमस25-दिसम्बर-2026

1 अप्रैल को भी बंद रहेंगे बैंक

इसके अलावा 1 अप्रैल 2026 को वार्षिक बैंक खाता समापन के कारण राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बैंक से जुड़ा कोई भी लेन-देन नहीं हो सकेगा, इसलिए लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

ऑप्शनल छुट्टियों का भी मिलेगा लाभ

सामान्य छुट्टियों के अलावा, बिहार सरकार के कर्मचारियों को ऑप्शनल या रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे का विकल्प भी दिया गया है। कर्मचारी साल भर में अधिकतम तीन ऑप्शनल छुट्टियां ले सकेंगे। ये छुट्टियां कर्मचारी अपनी आस्था, परंपरा और सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।

सामान्य अवकाश में शामिल प्रमुख पर्व

सामान्य छुट्टियों की सूची में कई महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक अवसर शामिल हैं। इनमें बसंत पंचमी, संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात, महाशिवरात्रि, सम्राट अशोक अष्टमी, वीर कुंवर सिंह जयंती, जानकी नवमी, कबीर जयंती, चेहलुम, दुर्गा पूजा (सप्तमी) और चित्रगुप्त पूजा शामिल हैं।

इन दिनों पूरी तरह बंद रहेंगे दफ्तर और अदालतें

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन 11 सामान्य छुट्टियों के दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और अदालतों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। आम लोगों को इन दिनों सरकारी सेवाएं नहीं मिलेंगी, इसलिए जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।

ऑप्शनल छुट्टियों की लंबी सूची

ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट काफी लंबी है। इसमें नए साल का दिन, मकर संक्रांति, कर्पूरी ठाकुर जयंती, होलिका दहन, रमजान का आखिरी जुम्मा, ईद-उल-फितर, बकरीद, मुहर्रम, रक्षा बंधन, हरतालिका तीज, विश्वकर्मा पूजा, जीवित्पुत्रिका व्रत, दुर्गा पूजा के कई दिन, छठ पूजा और क्रिसमस ईव शामिल हैं।

कर्मचारी अपनी पसंद से चुन सकेंगे सार्वजनिक अवकाश

सरकारी कर्मचारी इस लिस्ट में से अपनी सुविधा और धार्मिक मान्यता के अनुसार अधिकतम तीन छुट्टियां चुन सकेंगे। इसका उद्देश्य सभी समुदायों और परंपराओं को सम्मान देना है, ताकि कर्मचारी अपने खास पर्व पर अवकाश ले सकें।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article