Mcap of Sensex Top 10 Companies: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली, जिसका असर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों पर भी पड़ा। इन कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल ₹2.22 लाख करोड़ की भारी गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।
हफ्ते भर के कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की कुल बाजार पूंजी में 2,22,193.17 करोड़ रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, इसके विपरीत एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाजार हैसियत में इजाफा हुआ।
किसको कितना नुकसान
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 1,14,687.7 करोड़ रुपये घटकर 18,83,855.52 करोड़ रुपये रह गया, जो सबसे बड़ा नुकसान था।
- इन्फोसिस की बाजार हैसियत 29,474.56 करोड़ रुपये घटकर 6,29,621.56 करोड़ रुपये रह गई।
- एलआईसी का मार्केट कैप 23,086.24 करोड़ रुपये की गिरावट के बाद 5,60,742.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- टीसीएस की बाजार वैल्यू 20,080.39 करोड़ रुपये घटकर 11,34,035.26 करोड़ रुपये हो गई
- बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 17,524.3 करोड़ रुपये घटकर 5,67,768.53 करोड़ रुपये रह गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट हैसियत 17,339.98 करोड़ रुपये घटकर 5,67,449.79 करोड़ रुपये हो गई।
- इसके उलट, एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 37,161.53 करोड़ रुपये बढ़कर 15,38,078.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- आईसीआईसीआई बैंक की बाजार वैल्यू 35,814.41 करोड़ रुपये बढ़कर 10,53,823.14 करोड़ रुपये हो गई।
- भारती एयरटेल का मार्केट कैप 20,841.2 करोड़ रुपये बढ़कर 11,04,839.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मूल्यांकन 9,685.34 करोड़ रुपये बढ़कर 7,44,449.31 करोड़ रुपये हो गया।
