बिजनेस

Anil Ambani: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ी राहत, SECI ने हटाया प्रतिबंध, इसलिए लगाया था बैन

Anil Ambani: पब्लिक सेक्टर की सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड (Reliance Power Limited) पर से प्रतिबंध हटा लिया है। फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने के आरोप की वजह से 3 साल के लिए प्रतिबंध लगाया था।

Image

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर को बड़ी राहत

Anil Ambani: पब्लिक सेक्टर की सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) ने रिलायंस पावर (Reliance Power) को जारी प्रतिबंध नोटिस वापस ले लिया है। अब अनिल अंबानी (Anil Ambani) की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस पावर SECI की भविष्य के टेंडर में भाग ले सकेगी। रिन्युअल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करने वाली SECI ने 6 नवंबर को रिलायंस पावर लिमिटेड (Reliance Power Limited) और रिलायंस एनयू बीईएसएस लिमिटेड (Reliance NU BESS Limited) को कथित रूप से ‘फर्जी दस्तावेज’ प्रस्तुत करने के लिए 3 साल के लिए अपनी किसी भी कॉन्ट्रैक्ट में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया था।

SECI ने 13 नवंबर को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा था कि उसकी इकाई द्वारा फर्जी बैंक गारंटी जमा कराने के बाद उसके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए।

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ने मंगलवार को बयान में कहा कि इस मामले से संबंधित कानूनी कार्यवाही के बाद रिलायंस पावर लिमिटेड (Reliance Power Limited) को जारी किया गया प्रतिबंध नोटिस तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस कदम के साथ 6 नवंबर के नोटिस को संशोधित किया गया है।

इस बीच, रिलायंस पावर (Reliance Power) ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि SECI के प्रतिबंध नोटिस को वापस लेने के साथ, ‘कंपनी और इसकी अनुषंगी कंपनियां SECI द्वारा जारी सभी टेंडर में भाग लेने के लिए पात्र हैं। हालांकि Reliance NU BESS Limited (पूर्व में महाराष्ट्र ऊर्जा उत्पादन लिमिटेड) इसमें शामिल नहीं है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article