बिजनेस

BHEL का शेयर बना रॉकेट! एक झटके में 12% उछला, क्यों लग गया अपर सर्किट?

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में सोमवार 4 मई को अचानक जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। BHEL के शेयर में 12% का उछाल आया, जिसके बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया है।

Image

भेल के शेयर मे ताबड़तोड़ तेजी

Maharatna PSU Stocks BHEL ने Q4 नतीजों का ऐलान कर दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों ने सोमवार को शेयर बाजार में गदर मचा दिया है। कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के शानदार नतीजे घोषित किए जाने के बाद, BHEL के शेयरों में 12% की जोरदार तेजी देखी गई और यह स्टॉक अपर सर्किट पर लॉक हो गया।

क्यों आया उछाल?

कंपनी की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक Q4FY26 में BHEL का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 155 फीसदी उछलकर 1,290.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 504 करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा बाजार के जानकारों और विश्लेषकों के अनुमानों से काफी बेहतर रहा है। राजस्व के मोर्चे पर भी कंपनी ने जोरदार प्रदर्शन किया है। BHEL का परिचालन से प्राप्त राजस्व सालाना आधार पर 36.9% बढ़कर 12,310 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 8,993 करोड़ रुपये था। शेयर में तेजी की यही सबसे बड़ी वजह है।

डिविडेंड का भी किया ऐलान

इस मजबूत प्रदर्शन के साथ ही कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1.40 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। BHEL की यह तेजी केवल नतीजों तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को लगभग 73% का भारी रिटर्न दिया है। कंपनी अपने आधुनिकीकरण, थर्मल, हाइड्रो और औद्योगिक क्षेत्रों में नई और बड़ी ऑर्डर पाइपलाइन के साथ लगातार आगे बढ़ रही है, जो इसे आने वाले समय में और मजबूत करेगी।

मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका हे शेयर

इंट्रा डे में BHEL Share Price 399 रुपये तक पहुंच गया। यह इसका 52 वीक (एक साल) के साथ ही ऑल टाइम हाई लेवल है। इंट्रा डे में आज शेयर 12.51% तक उछल गया। जबकि, पिछले एक महीने में लगभग 61.42% और 6 महीने की अवधि में 90% से अधिक का भारी उछाल दर्ज किया गया है। इसके अलावा, पिछले एक साल में 73.07% की शानदार बढ़त के साथ शेयर अपट्रेंड में बना हुआ है, और पिछले 5 वर्षों में 581.66% का मल्टीबैगर रिटर्न यह साबित करता है कि लंबी अवधि में इसने निवेशकों की संपत्ति को कई गुना बढ़ा दिया है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article