बिजनेस

BHEL Share Price Target: भेल के शेयर 6 फीसदी तक टूटे, नतीजों के बाद जानें ब्रोकरेज ने क्या दी सलाह

BHEL Share Price Target: शेयरों में गिरावट के बीच कई ब्रोकरेज फर्म्स ने BHEL पर पूरा भरोसा जताया है। और निवेशकों को एक नए टारगेट के साथ इसमें खरीददारी की राय दी है। BHEL को चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ लगभग 25.63 फीसदी घटकर 489.62 करोड़ रुपये रहा ।

Image

भेल शेयर प्राइस

Photo : BCCL

BHEL Share Price Target: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में बुधवार (22 मई) को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज कंपनी के शेयर 6 फीसदी से अधिक गिर गए। कंपनी के शेयर सुबह के 9:45 बजे 298 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि इसके बाद शेयर में थोड़ी सुधार देखने को मिली और दोपहर 1.39 बजे 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 303.15 रुपये पर आ गए। कंपनी के शेयर में गिरावट चौथी तिमाही के खराब नतीजों के बाद देखने को मिली है। हालांकि इस गिरावट के बीच कई ब्रोकरेज फर्म्स ने BHEL पर पूरा भरोसा जताया है। और निवेशकों को एक नए टारगेट के साथ इसमें खरीददारी की राय दी है। इस समय स्टॉक का 52 वीक हाई 322.35 रुपये और 52 वीक लो 77.30 रुपये है।

BHEL Share Price Target 2024

ईटी नाउ स्वदेश के अनुसार ब्रोकरेज फर्म Antique ने BHEL को लेकर पॉजिटिव व्यू दिया है। फर्म ने कहा कि अगले तीन चार साल में कंपनी का ऑर्डर साइकल रिवर्सल होगा। कंपनी की कमाई भी कई गुना बढ़ेगी। Antique ने स्टॉक के लिए BUY रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है और निवेशकों को 360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

इसी तरह ब्रोकरेज फर्म ने Nuvama ने भी पॉजिटिव व्यू दिया है। कंपनी के पास स्ट्रांग बुक ऑर्डर है। फर्म ने स्टॉक के लिए BUY रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर को 400 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए निवेश की सलाह दी है।

कैसे रहे नतीजे

BHEL को चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ लगभग 25.63 फीसदी घटकर 489.62 करोड़ रुपये रहा । जो वित्त वर्ष 2023 की इसी अवधि में 658.02 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी कुल आय वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 8416.84 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2023 की समान अवधि में 8338.61 करोड़ रुपये थी। जहां तक शेयर के परफॉर्मेंस की बात है तो कुछ वर्षों में अच्छा रिटर्न देने वाला मल्टीबैगर स्टॉक है। स्टॉक ने पिछले एक महीने में 16.93 फीसदी , 6 महीने में 114.70 प्रतिशत, एक साल में 282.28 प्रतिशत, पांच वर्षों में 364.60 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article