बिजनेस

BHART PET IPO: ₹760 करोड़ के इश्यू में निवेश का मिलेगा मौका, ताबड़तोड़ प्रॉफिट कमा रही कंपनी

BHART PET IPO: प्लास्टिक और पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनी भारत PET ने आईपीओ के लिए आवेदन फाइल किया है। सेबी को दिए गए DRHP के मुताबिक कंपनी 760 करोड़ का इश्यू ला रही है। इसमें बड़ा हिस्सा ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित होगा।

Image

भारत पेट ने आईपीओ के लिए किया आवेदन

Photo : iStock

Bharat PET IPO DRHP के मुताबिक, कंपनी पैकेजिंग इंडस्ट्री में काम करती है। कंपनी का बिजनेस तेजी से बढ़ते फूड, बेवरेज, FMCG और फार्मा सेक्टर से जुड़ा हुआ है। कंपनी ने IPO से पहले अपने फाइनेंशियल्स से बाजार को चौंका दिया है। FY25 में शानदार ग्रोथ दिखाई है और सितंबर 2025 तक के सिर्फ 6 महीनों में ही लगभग पूरे साल जितना मुनाफा कमा लिया। ऐसे में IPO से पहले यह स्टॉक निवेशकों के रडार पर तेजी से आ गया है।

FY25 में मुनाफा 30% उछला

Bharat PET Limited का प्रदर्शन पिछले वित्त वर्ष में काफी मजबूत रहा। कंपनी ने मार्च 2025 में 36.7 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल के 28.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 30.6% अधिक है। यह ग्रोथ सिर्फ ऑपरेशनल मजबूती ही नहीं, बल्कि बेहतर मार्जिन और स्केलिंग का संकेत भी देती है।

रेवेन्यू में 27% की छलांग

सिर्फ मुनाफा ही नहीं, कंपनी का टॉपलाइन भी तेजी से बढ़ा है। FY25 में Bharat PET का रेवेन्यू 332.9 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 262.1 करोड़ रुपये से 27% ज्यादा है। यह संकेत देता है कि कंपनी का बिजनेस लगातार विस्तार कर रहा है और डिमांड मजबूत बनी हुई है।

6 महीने में साल जितना मुनाफा

सबसे बड़ा संकेत कंपनी के हालिया प्रदर्शन से मिलता है। सितंबर 2025 तक के छह महीनों में ही Bharat PET ने 33.3 करोड़ रुपये का मुनाफा और 226.8 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है। इसका मतलब है कि कंपनी पहले ही FY25 के पूरे साल के मुनाफे के करीब पहुंच चुकी है। अगर यही ट्रेंड जारी रहता है, तो FY26 कंपनी के लिए रिकॉर्ड साल साबित हो सकता है।

पैरामीटरडिटेलपैरामीटरडिटेल
IPO टाइपBook Built Issueकुल इश्यू साइज₹760 करोड़
फ्रेश इश्यू₹120 करोड़OFS₹640 करोड़
फेस वैल्यू₹10 प्रति शेयरलिस्टिंगBSE, NSE
BRLMsEquirus Capital, Ambitरजिस्ट्रारKFin Technologies
प्रमोटर्सदीपक गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राहुल गुप्ताIPO ओपनघोषित होना बाकी
IPO क्लोजघोषित होना बाकीप्राइस बैंडघोषित होना बाकी
लॉट साइजघोषित होना बाकीप्री-IPO प्लेसमेंट₹24 करोड़ तक (संभावित)

760 करोड़ का इश्यू

Bharat PET का IPO पूरी तरह बुक-बिल्ट इश्यू होगा। इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं। कंपनी करीब ₹7,600 करोड़ तक का IPO ला सकती है, जिसमें ₹1,200 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹6,400 करोड़ का OFS शामिल है। IPO को मैनेज करने के लिए Equirus Capital और Ambit को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जो इस इश्यू की विश्वसनीयता को और मजबूत बनाता है।

क्या है बड़ा ट्रिगर?

Bharat PET के फाइनेंशियल्स को देखें तो तीन बड़े पॉजिटिव ट्रिगर सामने आते हैं। कंपनी की कमाई लगातार तेज ग्रोथ दिखा रही है। मुनाफा और रेवेन्यू दोनों में डबल डिजिट वृद्धि है। वहीं, हालिया 6 महीने का प्रदर्शन यह संकेत देता है कि कंपनी की ग्रोथ अभी शुरुआती दौर में ही है। इसके अलावा, पैकेजिंग सेक्टर में बढ़ती डिमांड और इंडस्ट्रियल ग्रोथ का फायदा भी कंपनी को मिल सकता है।

रिस्क फैक्टर भी

हालांकि, यह कंपनी का पहला पब्लिक इश्यू है और इसके शेयरों का कोई पूर्व मार्केट ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में लिस्टिंग के बाद प्राइस वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है। Bharat PET Limited का IPO मजबूत ग्रोथ और बेहतर फाइनेंशियल्स के दम पर बाजार में चर्चा में है। कंपनी की कमाई की रफ्तार और इंडस्ट्री टेलविंड इसे आकर्षक बनाते हैं। हालांकि, निवेश से पहले वैल्यूएशन और मार्केट कंडीशन को ध्यान में रखना जरूरी होगा।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article