GMP तोड़े रहा रिकॉर्ड! 23 रुपये के शेयर पर 46.52% का लिस्टिंग गेन तय, 46 गुना हुआ सब्सक्राइब
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Jan 13, 2026, 11:16 AM IST
Bharat Coking Coal IPO GMP लगातार दमदार लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। 12 जनवरी को शाम 5:30 बजे तक यह इश्यू करीब 33 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, 13 जनवरी को 10 बजे जैसे ही सब्सक्रिप्शन विंडो खुली, तो करीब 13 गुना और सब्सक्राइब हो गया। इस तरह अभी करीब 46 गुना सब्सक्रिप्शन आ चुका है।
भारत कोकिंग कोल आईपीओ (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)
Bharat Coking Coal IPO GMP (भारत कोकिंग कोल आईपीओ का जीएमपी कितना है?) कोल इंडिया की सहायक कंपनी Bharat Coking Coal IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शुक्रवार 9 जनवरी से इसके लिए सब्सक्रिप्शन शुरू हुआ और 13 जनवरी पब्लिक सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख है। आखिरी दिन के पहले घंटे में ही इस इश्यू का कुल सब्सक्रिप्शन बढ़कर 46 गुना हो चुका है।
Bharat Coking Coal IPO में असली धमाका रिटेल या QIB नहीं, बल्कि नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर (NII) कैटेगरी ने किया है। NII कैटेगरी में Day 3 तक सब्सक्रिप्शन 142.53x दिखाता है। यह बताता है कि हाई-नेटवर्थ और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने इस इश्यू को ओवरड्राइव में डाल दिया। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (QIB) ने यह इश्यू 1.88x सब्सक्राइब किया है। इससे पता चलता है कि डिमांड का बड़ा हिस्सा फिलहाल हाई-रिस्क, हाई-रिटर्न वाले निवेशक वर्ग से आया है।
सब्सक्रिप्शन का ताजा हाल
Bharat Coking Coal IPO Subscription Status Live: Day 3 में कैटेगरी-वाइज हाल देखें, तो सबसे ज्यादा भीड़ NII कैटेगरी में दिखी, जहां इश्यू 142.53x सब्सक्राइब हो गया। यह संकेत देता है कि बड़े टिकट साइज वाले निवेशकों ने आक्रामक दांव लगाया है। इसके अलावा Retail की पकड़ भी मजबूत है। हालांकि, स्पीड Day 2 के बाद धीमी हो गई है। Retail कैटेगरी में इश्यू को तीसरे दिन तक 32.67x सब्सक्राइब किया गया है। QIB कैटेगरी में इश्यू 1.88x सब्सक्राइब हुआ है। आमतौर पर मजबूत QIB डिमांड IPO को ज्यादा स्टेबल सपोर्ट देती है, लेकिन यहां QIB की तुलना में NII और रिटेल का दबदबा ज्यादा दिख रहा है।
कहां से आया बड़ा उछाल
Day-wise Subscription Trend देखें, तो Day 1 यानी 9 जनवरी को कुल सब्सक्रिप्शन 8.18x था। Day 2 को यह सीधे 33.89x पहुंच गया। अब Day 3 तक यह 46x हो गया है। सबसे तेज रफ्तार NII में रही, जो Day 1 के 16.45x से Day 2 पर 96.68x और अब Day 3 पर 142.53x तक पहुंच गया। रिटेल में भी तेजी रही, लेकिन असली ओवर सब्सक्रिप्शन का इंजन NII ही हैं।
GMP का ताजा संकेत
Bharat Coking Coal IPO का लेटेस्ट GMP ₹10.7 है, जो 13 जनवरी 2026 सुबह 10:00 बजे अपडेट हुआ। अगर प्राइस बैंड ₹23 को बेस मानें, तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹33.7 बैठती है। यानी प्रति शेयर 46.52% तक के संभावित गेन का संकेत मिल रहा है। हालांकि GMP एक अनऑफिशियल इंडिकेटर है और इसमें तेज उतार-चढ़ाव संभव है। इसलिए निवेशक इसे सिर्फ सेंटीमेंट संकेत की तरह देखें, फाइनल फैसला कंपनी के फंडामेंटल और रिस्क प्रोफाइल के आधार पर करें।
डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट प्रीमियम किसी भी तरह से SEBI या स्टॉक एक्सचेंज द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले निवेशकों को अपनी रिसर्च या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।