बिजनेस

5 शेयरों ने कराया खूब फायदा, 5 ही दिन में दिया 73 फीसदी तक रिटर्न, निवेशकों की भर गई झोली

Best Shares of the Week : सिद्ध वेंचर्स लिमिटेड के शेयर ने बीते हफ्ते के केवल 5 कारोबारी दिनों में 72.75 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 4 रु से 6.91 रु पर पहुंच गया। शुक्रवार को भी यह शेयर 20 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।

Image

बीते हफ्ते के 5 बेस्ट शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सिद्ध वेंचर्स लिमिटेड ने दिया 72.75 फीसदी रिटर्न
  • मास्टर ट्रस्ट ने कराया 61.71 फीसदी फायदा
  • 60.44 फीसदी उछला ऑर्चस्प का शेयर

Best Shares of the Week : स्मॉल-मिड शेयरों में खरीदारी, रियल्टी शेयरों के बेहतर प्रदर्शन और अच्छे मैक्रो और ऑटो बिक्री डेटा के बावजूद भी भारतीय इक्विटी शेयर बाजार 2 जून को खत्म हुए हफ्ते में लगभग फ्लैट रहे। हफ्ते के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 45.42 अंक बढ़कर 62,547.11 पर और निफ्टी (Nifty) 34.75 अंक बढ़कर 18,534.1 पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते में बीएसई मिडकैप इंडेक्स लगभग 2 प्रतिशत और स्मॉल-कैप इंडेक्स 2.4 प्रतिशत बढ़ा। लार्ज कैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में करीब 73 फीसदी तक रिटर्न देते हुए मालामाल बना दिया।

सिद्ध वेंचर्स लिमिटेड (Siddha Ventures Ltd)

सिद्ध वेंचर्स लिमिटेड के शेयर ने बीते हफ्ते के केवल 5 कारोबारी दिनों में 72.75 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 4 रु से 6.91 रु पर पहुंच गया। शुक्रवार को भी यह शेयर 20 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।

मास्टर ट्रस्ट लिमिटेड (Master Trust Ltd)

मास्टर ट्रस्ट लिमिटेड के शेयर ने 5 दिनों में 61.71 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 137.10 रु से 221.70 रु पर पहुंच गया। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 477.70 करोड़ रु है।

ऑर्चस्प (Orchasp)

ऑर्चस्प के शेयर ने बीते हफ्ते के केवल 5 कारोबारी दिनों में 60.44 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 2.25 रु से 3.61 रु पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ।

कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर (Kaushalya Infrastructure)

कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर ने बीते हफ्ते के 5 कारोबारी दिनों में 55.91 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 4.06 रु से 6.33 रु पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह 10 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।

हार्डविन इंडिया (Hardwyn India)

हार्डविन इंडिया के शेयर ने 5 दिनों में 55.06 फीसदी रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 402 रु से 623.35 रु पर पहुंच गया। कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,631.08 करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article