बिजनेस

BCCI: टीम इंडिया की सीरीज में अब दिखेगा कैम्पा और एटमबर्ग का विज्ञापन, BCCI से हुई डील

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 9, 2024, 05:03 PM IST

BCCI Joins Hands With Campa Cola Atomberg: BCCI की घरेलू और इंटरनेशनल सीरीज में भारत में होने मैच में इसके ऐड दिखाई देंगे। दोनों कंपनियों ने BCCI से ये अधिकार अगले दो साल के लिए हासिल किए हैं। इसके मुताबिक, 2024-26 तक ये अधिकार इन दोनों कंपनियों के पास रहेंगे।

Image

BCCI की घरेलू और इंटरनेशनल सीरीज में भारत में होने मैच में इसके ऐड दिखाई देंगे।

Photo : Twitter

BCCI Joins Hands With Campa Cola Atomberg: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली कंपनी कैम्पा और इलेक्ट्रिक सामान बनाने वाली कंपनी एटमबर्ग के साथ डील की है। अब ये दोनों कंपनियां बोर्ड की ऑफिशियल पार्टनर होंगी। इस डील के मुताबिक, BCCI की घरेलू और इंटरनेशनल सीरीज में भारत में होने मैच में इसके ऐड दिखाई देंगे। दोनों कंपनियों ने BCCI से ये अधिकार अगले दो साल के लिए हासिल किए हैं। इसके मुताबिक, 2024-26 तक ये अधिकार इन दोनों कंपनियों के पास रहेंगे।

बता दें कैम्पा रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट का के तहत आने वाला ब्रांड है। वहीं एटमबर्ग इलेक्ट्रिक डेकोरेशन के सामान बनाने वाली कंपनी है। फिलहाल बाजार में इसे स्मार्ट फैन्स काफी प्रचलित हैं और हाल ही में कंपनी स्मार्ट लॉक और घर में इस्तेमाल किए जाने वाले कई अन्य सामान बना रही ही।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article