बिजनेस

FD पर मिलेगा 1 लाख का ब्याज, BOB दे रहा शानदार मौका, देखें पूरी कैलकुलेशन

अगर आप भी सुरक्षित निवेश के लिए एफडी खुलवाने का विचार बना रहे हैं तो Bank of Baroda की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। बैंक की ओर से एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं।

Image

FD पर 1 लाख ब्याज कमाने का शानदार मौका (Photo: iStock)

अगर आप अपना पैसा सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं तो बैंक एफडी (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकती है। सरकारी बैंक Bank of Baroda अलग-अलग अवधि के लिए FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। खास बात यह है कि सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज का फायदा मिल रहा है। अगर आप 3 साल से अधिक समय तक पैसा जमा कर सकते हैं तो आप करीब 1 लाख रुपये का ब्याज पा सकते हैं। आइए समझते हैं पूरी कैलकुलेशन

FD पर मिल रहा 7 प्रतिशत तक का ब्याज

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, Bank of Baroda की 3 साल से ज्यादा और 5 साल तक की अवधि वाली FD पर सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को 6.90 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

4 लाख की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न

अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए आप Bank of Baroda में 4 लाख रुपये की FD 3 साल 6 महीने यानी 42 महीने के लिए करवाते हैं। अगर आप सामान्य नागरिक हैं, तो 6.30 प्रतिशत की ब्याज दर के आधार पर मैच्योरिटी राशि करीब 4,97,824 रुपये हो सकती है। इस तरह, मूल रकम के अलावा आपको ब्याज के रूप में करीब 97,824 रुपये मिलेंगे।

वहीं अगर FD करवाने वाला व्यक्ति सीनियर सिटीजन है, तो 6.90 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 4 लाख रुपये की रकम बढ़कर करीब 5,08,215 रुपये हो सकती है। यानी यहां ब्याज से करीब 1,08,215 रुपये का फायदा होगा। इसी तरह सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 7.00 प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर मैच्योरिटी राशि करीब 5,09,000 रुपये हो सकती है।

ग्राहक की श्रेणीनिवेश राशिअवधिब्याज दरमैच्योरिटी राशिअनुमानित ब्याज
सामान्य नागरिक₹4 लाख3 साल 6 महीने6.30%₹4,97,824₹97,824
सीनियर सिटीजन₹4 लाख3 साल 6 महीने6.90%₹5,08,215₹1,08,215
सुपर सीनियर सिटीजन₹4 लाख3 साल 6 महीने7.00%लगभग ₹5,09,000लगभग ₹1,09,000

एफडी करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि FD में निवेश करने से पहले बैंक की उस समय लागू ब्याज दर, FD की शर्तें और समय से पहले पैसा निकालने पर लगने वाले नियम जरूर जांच लें। FD से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में भी आ सकता है। आपकी वास्तविक मैच्योरिटी राशि बैंक की कैलकुलेशन और लागू नियमों के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article