बिजनेस

Bank Holidays: दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले देखें लिस्ट

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 23, 2022, 05:45 PM IST

Full List of Bank Holidays in last week of December: अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि साल 2022 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं और आप कभी भी अपने बैंक के काम पूरे कर लेंगे, तो ऐसा नहीं है। इस साल के आखिरी हफ्ते बैंक कई दिन बंद होंगे।

Image

Bank Holidays: दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

Photo : iStock

Bank Holidays in December 2022: आजकल हर किसी का बैंक अकाउंट है। वैसे तो बैंक के ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी हमें किसी ना किसी काम के लिए ब्रांच जाने की जरूरत पड़ती ही है। अगर आपको नए साल के शुरू होने से पहले बैंक का कोई भी काम है तो उसे जल्दी पूरा कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि दिसंबर 2022 के आखिरी हफ्ते में कई कई दिनों तक बंद रहेंगे। आइए देखते हैं 24 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक किस राज्य में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

तारीखराज्यअवसर
24 दिसंबर 2022सभी राज्यक्रिसमस का त्योहार और महीने का चौथा शनिवार
25 दिसंबर 2022सभी राज्यरविवार
26 दिसंबर 2022आईजॉल, गंगटोक और शिलांगक्रिसमस सेलिब्रेशन, लोसूंग, नामसूंग
29 दिसंबर 2022चंडीगढ़गुरु गोबिंद सिंह जी जयंती
30 दिसंबर 2022शिलांगयू कियांग नांगबाह
31 दिसंबर 2022आईजॉलनव वर्ष की पूर्व संध्या
(स्रोत: भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट)

अगले महीने यानी जनवरी 2023 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें लिस्ट -

ये लिस्ट साल 2022 के आखिरी हफ्ते की है। भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। सभी रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शननिवार को भी बैंकों में कामकाज नहीं होता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपके बैंक के काम अधूरे रह जाएं तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखें और इसी हिसाब से प्लानिंग करें। बैंक की छुट्टियों के दिन ग्राहकों के लिए नेट बैंकिंग चालू रहती है। इसके साथ ही एटीएम की सर्विस भी हमेशा उपलब्ध रहती है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article