बिजनेस

Bank Holidays 21 to 28 January: 21 से 28 जनवरी के बीच बैंको में 7 छुट्टियां, जानें किस शहर में किस दिन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 22, 2024, 08:16 AM IST

Bank Holiday List: SBI, PNB, बैंक ऑफ इंडिया (BOI), केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) जैसे सरकारी बैंकों के अलावा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई (ICICI Bank), एक्सिस (Axis Bank), बंधन बैंक (Bandhan Bank) समेत सभी प्राइवेट बैंक भी बंद रहेंगे।

Image

हॉलिडे कैंलेडर 2024

Photo : Twitter

Bank Holiday List: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। जिसे लेकर सभी बैंक, बीमा कंपनियां हाफ डे मनाएंगी यानी ये सब ढाई बजे तक बंद रहेंगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में हॉलिडे तय किया गया है। इस दिन निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्‍ट 1881 के तहत 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में सभी सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

इस दिन SBI, PNB, बैंक ऑफ इंडिया (BOI), केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) जैसे सरकारी बैंकों के अलावा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई (ICICI Bank), एक्सिस (Axis Bank), बंधन बैंक (Bandhan Bank) समेत सभी प्राइवेट बैंक भी बंद रहेंगे। जबकि एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग जारी रहेगी।

21 से 28 जनवरी तक हर दिन छुट्टियां

अगले हफ्ते छुट्टियों की भरमार है। 21 को रविवार के दिन वीकली हॉलिडे की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की वजह से उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 22 जनवरी को ही मणिपुर में इमोइनु इरतपा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। RBI के हॉलिडे कैंलेडर 2024 के मुताबिक 23 जनवरी यानी मंगलवार को मणिपुर गान नगाई के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। जबकि, अन्य राज्यों में खुले रहेंगे। इसके बाद 25 जनवरी गुरुवार को तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में थाई पूसम/मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। 26 जनवरी शुक्रवार यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में बैंक समेत सभी ऑफिस में हॉलिडे रहेगा। 27 जनवरी को दूसरे शनिवार और 28 को रविवार होने की वजह से बैंक में कामकाज बंद रहेगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article