बिजनेस

Bank Holidays in August: अगस्त में इतने दिन बैंकों में नहीं होगा काम, घर से निकलने से पहले चेक कर लीजिए छुट्टियों की लिस्ट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 31, 2024, 12:42 PM IST

Bank Holidays in August 2024: अगस्त महीने में दो शनिवार के अलावा स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन भी पड़ेगा। ऐसे में बैंक समेत सभी सरकारी विभाग बंद रहेंगे।ऐसे में अगर आप अपना कोई जरूरी काम निपटाने के लिए अगस्त में बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपने घर पर टंगे कैलेंडर में छुट्टियों को मार्क कर लीजिए।

Image

अगस्त में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक।

Photo : iStock

Bank Holidays in August 2024: जुलाई का महीना अब बस खत्म होने की कगार पर और कुछ ही दिनों के बाद अगस्त में हम दाखिल हो जाएंगे। अगस्त के महीने में सरकारी छुट्टी से लेकर त्योहारी छुट्टियां तक पड़ने वाली है। ऐसे में अगर आप अपना कोई जरूरी काम निपटाने के लिए अगस्त में बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपने घर पर टंगे कैलेंडर में छुट्टियों को मार्क कर लीजिए। क्योंकि अगस्त में कई दिन बैंक रहने वाले हैं। अगस्त में कुल 13 दिन बैंक रहेंगे। देख लीजिए छुट्टियों की लिस्ट।

अगस्त महीने में दो शनिवार के अलावा स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन भी पड़ेगा। ऐसे में बैंक समेत सभी सरकारी विभाग बंद रहेंगे।

जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक: Bank Holidays in August

तारीखदिनछुट्टीटिप्पणी
4 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफरविवार के कारण बैंक छुट्टी
10 अगस्त 2024शनिवारदूसरा शनिवारदूसरे शनिवार के कारण बैंक छुट्टी
11 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफरविवार के कारण बैंक छुट्टी
15 अगस्त 2024गुरुवारस्वतंत्रता दिवसबैंक और सभी सरकारी विभाग छुट्टी
18 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफरविवार के कारण बैंक छुट्टी
19 अगस्त 2024सोमवाररक्षाबंधनरक्षाबंधन के त्यौहार के कारण बैंक छुट्टी
24 अगस्त 2024शनिवारचौथा शनिवारचौथे शनिवार के कारण बैंक छुट्टी
25 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफरविवार के कारण बैंक छुट्टी
26 अगस्त 2024सोमवारजन्माष्टमीजन्माष्टमी के त्यौहार के कारण बैंक छुट्टी

अगस्त माह 2024 के पहले हफ्ते में छुट्टी

महीने के पहले हफ्ते में 4 अगस्त को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 10 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार पड़ेगा। ऐसे में इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस

अगस्त के दूसरे सप्ताह में 11 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंक समेत विभिन्न सरकारी विभाग बंद रहेंगे। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन भी बैंक समेत सभी सरकारी विभाग बंद रहेंगे।

18 और 19 अगस्त को भी छुट्टी

तीसरे सप्ताह में 18 अगस्त को रविवार है। इसलिए बैंक बंद रहेंगे। 19 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार के कारण छुट्टी रहेगी। बैंक का कोई काम भी नहीं होगा। आप अपना बैंक का काम पहले ही निपटा सकते हैं।

24 और 25 अगस्त को भी छुट्टी

24 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है। इस कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन 25 अगस्त को रविवार की छुट्टी रहेगी। 26 अगस्त को जन्माष्टमी है। इसलिए इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। देखा जाए तो अगस्त महीने में कुल 9 छुट्टियां हैं। 30 दिनों में बैंक 9 दिन बंद रहेंगे। इससे पहले अपना काम निपटा लें।

नेट बैंकिग सर्विस

छट्टियों में बैंक के ब्रॉन्च में काम नहीं होगा, लेकिन आप नेट बैंकिंग के जरिए बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सर्विस 24 घंटे चालू रहती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देता है। इसे आप (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

August 2024 Holidays List in Hindi: जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक

3 अगस्त, 2024: केर पूजा (अगरतला)

4 अगस्त, 2024: रविवार (एमपी सहित पूरे देश में)

8 अगस्त, 2024: टेंडोंग लो रम फैट (गंगटोक)

10 अगस्त, 2024: दूसरा शनिवार (एमपी सहित पूरे देश में)

11 अगस्त, 2024: रविवार (एमपी सहित पूरे देश में)

13 अगस्त, 2024: देशभक्त दिवस (इम्फाल)

15 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस (एमपी सहित पूरे देश में)

18 अगस्त, 2024: रविवार (एमपी सहित पूरे देश में)

19 अगस्त, 2024: रक्षा बंधन

20 अगस्त, 2024: श्री नारायण गुरु जयंती (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)

24-25 अगस्त, 2024: चौथा शनिवार-रविवार (एमपी सहित पूरे देश में)

26 अगस्त, 2024: जन्माष्टमी (एमपी सहित पूरे देश में)

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article