Bank holidays in April 2023: अप्रैल का महीना अन्य महीनों के मुकाबले अपने साथ ढेर सारी बैंक छुट्टियां लेकर आता है, भारत में आने वाले महीने में 5 रविवार और 2 शनिवार को मिलाकर कुल 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अप्रैल में लगातर 3 दिन के दो वीकेंड भी हैं। इसमें 14,15,16 अप्रैल और 21,22,23 अप्रैल शामिल हैं। जो ग्राहक अप्रैल के महीने में बैंकों में किसी जरूरी काम से बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, वो यहां दी गई जानकारी के मुताबिक अपने प्लान को बना सकते हैं। बता दें कि बैंक प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश होता है।
ग्राहक ऑनलाइन लेनदेन कर पाएंगे
अप्रैल में, बैंक गुड फ्राइडे, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, ईद-उल-फितर आदि जैसे कई त्योहारों में बंद रहेंगे। वहीं 1 अप्रैल को बैंक खातों के सालाना हिसाब-किताब के चलते और 2 अप्रैल को रविवार की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इन दिनों जहां बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, वहीं मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग हमेशा की तरह काम करती रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन से लेनदेन कर सकते हैं। हालांकि, प्रत्येक राज्य में बैंक अवकाश भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी छुट्टियों की लिस्ट से तय होगा। इसलिए, बैंक छुट्टियों पर नए अपडेट के लिए RBI की वेबसाइट देखना अच्छा विकल्प है।
अप्रैल के महीने में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 अप्रैल: इस दिन, भारत में सभी बैंक अपनी साल के अंत की एक्टविटी को पूरा करने के लिए बंद रहते हैं, जिसमें पिछले वित्तीय वर्ष के लिए उनके खातों, बैलेंस शीट और अन्य वित्तीय जानकारी को अंतिम रूप देना शामिल है।
4 अप्रैल: महावीर जयंती
7 अप्रैल: गुड फ्राइडे
14 अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/बोहाग बिहू/चीराओबा/वैशाखी/बैसाखी/तमिल नववर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/बीजू महोत्सव/बिसू महोत्सव
15 अप्रैल: विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष दिवस
18 अप्रैल: शब-एल-क़द्र
21 अप्रैल: ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमत-उल-विदा
22 अप्रैल: रमजान ईद (चांद की स्थिति पर तय होगा)
नोट- बैंक हॉलिडे राज्य के अनुसार अगल-अलग तय हो सकते हैं।
