बिजनेस

Bank Holiday Today 13 August 2025: इस राज्य में आज बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी छुट्टी

Bank Holiday Today 13 August 2025: अगर आप आज बुधवार 13 अगस्त 2025 को बैंक जा रहे हैं, तो जान लें कि इस दिन देश के एक राज्य में बैंक बंद हैं ( Kya Aaj Bank Bandh Hain)। बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले हैं ( Kya Aaj Bank Khule Hain)। यह छुट्टी सिर्फ इसी राज्य के लिए है, जिसे RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट में शामिल किया गया है।

Image

आज बैंक बंद हैं या खुले हैं (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today 13 August 2025: अगर आप बुधवार को बैंक जाकर जरूरी काम निपटाने जा रहे हैं तो पहले ये जरूर जान लें कि आज बुधवार 13 अगस्त 2025 को देश के किस राज्य में बैंक बंद हैं ( Kya Aaj Bank Bandh Hain) और कहां खुले हैं ( Kya Aaj Bank Khule Hain)। नहीं तो आपको बैंक से लौटकर आना पड़ेगा।

Bank Holiday Today: कहां बंद रहेंगे बैंक?

आज 13 अगस्त को मणिपुर राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद हैं। वहीं, देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं और नियमित कामकाज हो रहा है।

मणिपुर में क्यों है बैंकों में छुट्टी?

मणिपुर में हर साल 13 अगस्त को 'देशभक्ति दिवस' मनाया जाता है। यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है, जिन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। खासकर, युबराज टिकेंद्रजीत सिंह और जनरल थांगलेनसाना, जिन्हें 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध में अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी।

Bank Holiday: अगस्त 2025 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

अगस्त 2025 में कब-कब बैंक बंद हैंकहां और क्यों है छुट्टी
8 अगस्त (शुक्रवार)टेंडोंग लो रुम फात (सिर्फ सिक्किम में)
9 अगस्त (शनिवार)रक्षाबंधन / झूलन पूर्णिमा (दूसरा शनिवार - सभी राज्यों में बैंक बंद)
13 अगस्त (बुधवार)देशभक्ति दिवस (केवल मणिपुर में)
15 अगस्त (शुक्रवार)स्वतंत्रता दिवस / पारसी नव वर्ष (सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में)
16 अगस्त (शनिवार)जन्माष्टमी / कृष्ण जन्मोत्सव (भारत के अधिकतर राज्यों में, कुछ राज्यों को छोड़कर)
19 अगस्त (मंगलवार)महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती (त्रिपुरा में)
23 अगस्त (शनिवार)चौथा शनिवार (सभी राज्यों में बैंक बंद)
25 अगस्त (सोमवार)श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि (असम में)
27 अगस्त (बुधवार)गणेश चतुर्थी / संवत्सरी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा में)
28 अगस्त (गुरुवार)गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) / नुआखाई (ओडिशा और गोवा में)
अगस्त महीने में करीब 15 बैंक छुट्टियां हैं, जिनमें सप्ताहांत और क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं। ग्राहक सलाह के लिए अपनी स्थानीय बैंक शाखा की छुट्टियों की लिस्ट जरूर जांचें ताकि कोई वित्तीय कार्य बाधित न हो।

क्या मिलेंगी ऑनलाइन सेवाएं?

बैंकों में छुट्टी के दिन आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। लेकिन, चेक क्लियरिंग, ड्राफ्ट बनवाना और अन्य ब्रांच से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

Bank Holiday: RBI बैंक छुट्टियों के नियम

RBI द्वारा बैंक की सालाना छुट्टियों की लिस्ट नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित की जाती है, जो चेक और प्रॉमिसरी नोट्स के लेन-देन को नियंत्रित करता है। इन छुट्टियों के दौरान इन वित्तीय उपकरणों से संबंधित लेन-देन संभव नहीं होता। RBI और राज्य सरकारें राष्ट्रीय व स्थानीय त्यौहार, कार्यात्मक जरूरतों और सांस्कृतिक उत्सवों को ध्यान में रखते हुए बैंक छुट्टियों की लिस्ट बनाती हैं। केंद्रीय बैंक यह घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट और बैंक व वित्तीय संस्थानों को नोटिफिकेशन के जरिये करती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article