बिजनेस

Bank holiday: इस हफ्ते लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, कब-कब और क्यों?

Bank holiday: इस हफ्ते कई राज्यों में बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। मुहर्रम, चौथा शनिवार और रविवार की वजह से शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

Image

जानिए इस हफ्ते बैंक होलिडे कब-कब है

Photo : iStock

Bank holiday: अगर आपका इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। इस सप्ताह देश के कई राज्यों में बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में ग्राहकों को पहले से योजना बनानी चाहिए ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्यों और कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

इस बार बैंक शुक्रवार, शनिवार और रविवार यानी लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। 26 जून 2026, शुक्रवार को मुहर्रम (Muharram holiday) के मौके पर कई राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा। इसके बाद 27 जून को महीने का चौथा शनिवार है, जिस दिन देशभर में बैंक बंद रहते हैं। वहीं 28 जून को रविवार होने के कारण भी बैंकिंग सेवाएं शाखाओं में उपलब्ध नहीं रहेंगी। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने की वजह से शाखा में जाकर होने वाले काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

किन राज्यों में रहेगा बैंक अवकाश?

26 जून को मुहर्रम के अवसर पर देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों के लोगों को खासतौर पर ध्यान रखना होगा, क्योंकि अगर उन्हें बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है तो शुक्रवार से पहले ही पूरा करना बेहतर रहेगा।

हर महीने कब-कब बंद रहते हैं बैंक?

भारत में सभी सरकारी और निजी बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा रविवार को भी बैंकिंग शाखाएं बंद रहती हैं। वहीं अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी बैंक अवकाश घोषित किया जाता है। जून 2026 में भी बैंकों की छुट्टियां कई खास मौकों पर रखी गई हैं। इनमें वाईएमए डे, राजा संक्रांति, मुहर्रम, संत गुरु कबीर जयंती और रेमना नी जैसे अवसर शामिल हैं।

कौन-कौन से काम के लिए जरूरी है बैंक जाना?

आज के समय में ज्यादातर बैंकिंग काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं, जैसे पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, बिल भुगतान और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं। लेकिन कुछ ऐसे काम हैं जिनके लिए बैंक शाखा में जाना जरूरी होता है। जैसे नया खाता खोलने के लिए कुछ मामलों में व्यक्तिगत सत्यापन जरूरी होता है। इसके अलावा बैंक रिकॉर्ड में हस्ताक्षर बदलवाना, बचत या चालू खाता बंद कराना, पासबुक खोने की शिकायत करना और नई पासबुक बनवाना जैसे काम शाखा में जाकर ही किए जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ खास लोन के आवेदन या पुराने लोन की री-स्ट्रक्चरिंग के लिए भी ग्राहकों को बैंक में जाकर दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे टालने की गलती न करें। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से अंतिम समय में परेशानी हो सकती है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन शाखा से जुड़े कामों के लिए पहले से तैयारी करना जरूरी है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article