बिजनेस

Railway Retired Employees Pension: अब रिटायर रेलवे कर्मचारियों को पेंशन बांटेगा बंधन बैंक, RBI ने किया अधिकृत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2023, 06:17 PM IST

Railway Retired Employees Pension: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बंधन बैंक (Bandhan Bank) को रिटायर रेलवे कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए अधिकृत किया है।

Image

अब बंधन बैंक बांटेगा रेलवे के रिटायर कर्मचारियों को पेंशन

Railway Retired Employees Pension: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शहर स्थित बंधन बैंक (Bandhan Bank) को रिटायर रेलवे कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए अधिकृत किया है। कोलकाता स्थित प्राइवेट बैंक बंधन बैंक ने बुधवार को कहा कि उसे RBI द्वारा रिटायर रेलवे कर्मचारियों को पेंशन वितरित करने के लिए अधिकृत किया गया है। बैंक ने कहा कि ऋणदाता पेंशन वितरण प्रक्रिया को संचालित करने के लिए जल्द ही अपने सिस्टम को रेल मंत्रालय के साथ एकीकृत करेगा।

यह आदेश बैंक को देश भर में रेलवे के 17 क्षेत्रीय कार्यालयों और आठ उत्पादन इकाइयों में हर साल करीब 50,000 रिटायर रेल कर्मियों तक पहुंच प्रदान करेगा। बंधन बैंक के प्रमुख (सरकारी व्यवसाय) देबराज साहा ने कहा कि भारतीय रेलवे देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है। इससे पेंशनभोगियों को बैंक द्वारा दी जाने वाली प्रतिस्पर्धी दरों और ऋणदाता के अन्य उत्पादों तक पहुंच प्राप्त करने में मदद मिलेगी। (भाषा इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article