बिजनेस

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस IPO की आ गई डेट, 6560 करोड़ रुपये के इश्यू में इस दिन से मिलेगा पैसा लगाने का मौका

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO हफ्ते खुलने वाला है। एंकर यानी बड़े निवेशक IPO खुलने के एक दिन पहले 6 सितंबर को बोली लगा सकेंगे। प्रस्तावित IPO में 3,560 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी शेयर और मूल कंपनी बजाज फाइनेंस का 3,000 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है।

Image

बजाज हाउसिंग फाइनेंस IPO।

Photo : Times Now Digital

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने वाला है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO नौ सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। कंपनी कुल 6,560 करोड़ रुपये की वैल्यू का IPO ला रही है।

आवास वित्त कंपनी की विवरण पुस्तिका (RHP) के अनुसार एंकर यानी बड़े निवेशक निर्गम खुलने के एक दिन पहले छह सितंबर को बोली लगा सकेंगे। प्रस्तावित IPO में 3,560 करोड़ रुपये तक के ताजा इक्विटी शेयर और मूल कंपनी बजाज फाइनेंस का 3,000 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है।

शेयर बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों का पालन करने के लिए की जा रही है। इसके तहत ऊपरी स्तर की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) को सितंबर 2025 तक शेयर बाजारों में लिस्ट होना जरूरी है। नये निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग कंपनी का पूंजी आधार बढ़ाने के साथ भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस सितंबर 2015 से नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ पंजीकृत आवास वित्त कंपनी है। यह जमा नहीं लेती है और आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की खरीद और नवीनीकरण के लिए कर्ज प्रदान करती है। इसे भारत में आरबीआई ने ‘ऊपरी स्तर’ के एनबीएफसी के रूप में चिन्हित और वर्गीकृत किया है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1,731 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 1,258 करोड़ रुपये के मुकाबले 38 प्रतिशत अधिक है। आधार हाउसिंग फाइनेंस और इंडिया शेल्टर फाइनेंस दो आवास वित्त कंपनियां हैं जो हाल के महीनों में शेयर बाजार में लिस्ट हुई हैं। बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने जून में 7,000 करोड़ रुपये के IPOके लिए सेबी के पास विवरण पुस्तिका जमा की थी। बाजार नियामक ने इस महीने की शुरुआत में कंपनी के पहले सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी दी।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article