बिजनेस

Bajaj Housing stock price: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन के कारोबार में 136 फीसदी चढ़ा

Bajaj Housing stock price: बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का शेयर 135.7 प्रतिशत बढ़कर 164.99 रुपये पर बंद हुआ, जो इसकी ऊपरी सर्किट सीमा है। एनएसई पर कंपनी का शेयर में 135.71 प्रतिशत की तेजी आई और यह 165 रुपये की ऊपरी सर्किट सीमा पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,30,751.90 करोड़ रुपये रहा।

Image

बजाज हाउसिंग फाइनेंस।

Bajaj Housing stock price: बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयर ने सोमवार को बाजार में जोरदार शुरुआत की। इस दौरान कंपनी का शेयर 70 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 136 प्रतिशत के भारी उछाल के साथ बंद हुआ। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर बीएसई और एनएसई पर 150 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 114.28 प्रतिशत अधिक है।

Bajaj Housing शेयर 135.7 प्रतिशत बढ़कर 164.99 रुपये पर बंद हुआ

बीएसई पर कंपनी का शेयर 135.7 प्रतिशत बढ़कर 164.99 रुपये पर बंद हुआ, जो इसकी ऊपरी सर्किट सीमा है। एनएसई पर कंपनी का शेयर में 135.71 प्रतिशत की तेजी आई और यह 165 रुपये की ऊपरी सर्किट सीमा पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,30,751.90 करोड़ रुपये रहा।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस को 63.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था

बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ 63.60 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए 66-70 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर कंपनी के 608.99 लाख शेयरों और एनएसई पर 6,367.27 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि बजाज ब्रांड ने हमेशा निवेशकों को पुरस्कार दिया है और देश में आवास वित्त कारोबार निवेश का एक अच्छा अवसर देता है।’’

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article