बिजनेस

Bajaj Auto Share Price: बजाज ऑटो के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 4,000 करोड़ के बायबैक प्लान का दिखा असर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 9, 2024, 02:41 PM IST

Bajaj Auto Share Price: ऑटो बाजाज के शेयरों में आज 5.9 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला, आज इसका शेयर 7,399 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि खबर लिखने तक करीब 2:20 बजे यह 2 फीसदी की बढ़त के साथ 7,124.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Image

बजाज ऑटो

Photo : Twitter

Bajaj Auto Share Price: बजाज ऑटो के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। दरअसल कंपनी के 4,000 करोड़ रुपये की शेयर बायबैक योजना को मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद मंगलवार को कंपनी ने 43 प्रतिशत प्रीमियम पर शेयर पुनर्खरीद करने की योजना बनाई है, बायबैक मूल्य 10,000 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है, जो पिछले दिन के बंद भाव 6,983.85 रुपये से काफी अधिक है। ऑटो बाजाज के शेयरों में आज 5.9 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला, आज इसका शेयर 7,399 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि खबर लिखने तक करीब 2:20 बजे यह 2 फीसदी की बढ़त के साथ 7,124.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

2023 में भी मिला अच्छा रिटर्न

आज की बढ़त के बजाज ऑटो ने लगातार नौवें सप्ताह की सबसे बढ़ी बढ़त है। बजाज के स्टॉक ने 2023 में 88 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी, जो 2009 के बाद से इसका सबसे अच्छा साल रहा। ब्रोकरेज कंपनी एसएमआईएफएस में ऑटोमोबाइल सेक्टर के प्रमुख विश्लेषक अमित हीरानंदानी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि प्रीमियम स्टॉक के लिए "पॉजिटिव" है और उम्मीदों से अधिक है। हालांकि, उन्होंने मौजूदा वैल्यू के आधार पर संभावित ओवरवैल्यूएशन के बारे में भी चेताया है।

बजाज ऑटो शेयर बायबैक योजना

यह बायबैक पहल बजाज ऑटो की जुलाई और अक्टूबर 2022 के बीच की गई 2,500 करोड़ रुपये की पिछली शेयर पुनर्खरीद के बाद आई है। टू-व्हीलर्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बजाज ऑटो के शेयर ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 2.02 लाख करोड़ रुपये का है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article