बिजनेस

खुशखबरी! ​Axis Bank के ग्राहकों को घर बैठे मिलेगी अब ये सर्विस​, ब्रांच विजिट करने की खत्म हुई जरूरत

Axis Bank Aadhaar Face Authentication: आपको भी बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए बैंक के चक्कर काटने पड़ते होंगे और लंबी लाइनों में लगना पड़ता होगा। अगर हां तो खुश हो जाइए, एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसी नई सुविधा पेश की है, जो आपके बैंकिंग के एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगी।

Image

एक्सिस बैंक के ग्राहकों को घर बैठे मिलेगी अब ये सर्विस (Photo: iStock)

Axis Bank Aadhaar Face Authentication: क्या आपको भी मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए बैंक ब्रांच विजिट करना एक झंझट भरा काम लगता है। अगर हां तो खुश हो जाइए अगर आप एक्सिस बैंक के ग्राहक हैं तो अब आपका यह काम आसानी से घर बैठे ही होने वाला है। दरअसल, डिजिटल बैंकिंग को और अधिक सरल और सुरक्षित बनाने के लिए एक्सिस बैंक (Axis Bank) की ओर से एक नई सुविधा शुरू की गई है। बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा पेश की है।

बैंक जाने की खत्म हुई जरूरत

अच्छी बात ये है कि एक्सिस बैंक के ग्राहकों को अब मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है। इस सुविधा से पहले मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए बैंक के ग्राहकों को ब्रांच विजिट करने या एटीएम जाने की जरूरत पड़ती थी। वहीं, यह काम अब घर बैठे सीधे मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकेगा।

ऐसे करें मोबाइल नंबर अपडेट

  • सबसे पहले Axis Bank Mobile App में लॉगिन करें।
  • ऐप में जाकर Update Mobile Number विकल्प को चुनें।
  • अब अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए Aadhaar आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुनें।
  • स्क्रीन पर दिए निर्देशों के अनुसार अपना लाइव फोटो (Face Scan) कैप्चर करें।
  • यह फोटो आधार डेटाबेस में मौजूद आपकी जानकारी से मिलाया जाएगा।
  • अगर वेरिफिकेशन सफल होता है, तो आपका मोबाइल नंबर तुरंत अपडेट हो जाएगा।

पूरी तरह से सुरक्षित तकनीक

यह तकनीक पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है क्योंकि इसमें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का इस्तेमाल होता है। इससे किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से मोबाइल नंबर बदलने की संभावना काफी कम हो जाती है। साथ ही, यह प्रक्रिया तेज और यूजर-फ्रेंडली है, जिससे ग्राहकों का समय भी बचता है।

कौन-से ग्राहकों को मिली राहत

एक्सिस बैंक की यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन के अनुरूप है, जहां अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन और पेपरलेस बनाया जा रहा है। इस सुविधा से उन लोगों को खास फायदा होगा, जो अपने पुराने मोबाइल नंबर तक पहुंच नहीं रखते या OTP आधारित वेरिफिकेशन नहीं कर पाते।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article