Stock Split 2024: एनबीएफसी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी एवनमोर कैपिटल एंड मैनेजमेंट सर्विसेज (
एवनमोर कैपिटल क्यों कर रही है Stock Split
कंपनी ने कहा है कि स्टॉक स्प्लिट का मकसद पूंजी बाजार में तरलता बढ़ाना है। साथ ही शेयरधारकों का विस्तार करना और छोटे निवेशकों के लिए शेयरों को अधिक किफायती बनाना है। इस कदम से शेयरधारकों को उसके पास मौजूद शेयर पर अतिरिक्त शेयर दिए जाएंगे। इससे शेयरधारक के पास पहले से मौजूद शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी। निवेश के वैल्यू पर इससे कोई असर नहीं होगा।
Avonmore Capital Stock Performance
एवनमोर कैपिटल का स्टॉक लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहा है। बीते एक साल में निवेशकों को 82.04 प्रतिशत रिटर्न दिया है। वहीं एक महीने में इस स्टॉक में 17.22 प्रतिशत की तेजी आई है। स्टॉक स्प्लिट का सबसे अहम फायदा होता है कि शेयर धारक को बिना किसी अतिरिक्त निवेश के ज्यादा स्टॉक मिल जाते हैं। हालांकि इससे वैल्यू पर असर नहीं होता क्योंकि एक शेयर वैल्यू की वैल्यू कम हो जाती है। लेकिन फ्यूचर में जब स्टॉक बढ़ते हैं तो उसका फायदा निवेशक को मिलता है। साथ ही छोटे निवेशकों के लिए निवेशक करना आसान हो जाता है।
