बिजनेस

Credit Card में Available Limit और Total Limit क्या है? पैसों का हिसाब गड़बड़ाने से पहले समझें अंतर

आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते होंगे। क्या आपको भी लगता है कि क्रेडिट कार्ड की Available Limit और Total Limit में अंतर नहीं होता। अगर हां तो आपको इन दोनों ही लिमिट के बीच अंतर समझना चाहिए।

Image

Credit Card में Available Limit और Total Limit में क्या है? (Photo: iStock)

आज के समय में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग और रोजमर्रा के कई खर्चों के लिए किया जाता है। लेकिन क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय Credit Limit को समझना भी बेहद जरूरी है। कार्ड ऐप या स्टेटमेंट में अक्सर आपको Total Credit Limit और Available Credit Limit जैसे शब्द दिखाई देते हैं। कई कार्डधारकों को इन दोनों के बीच का अंतर समझ नहीं आता। आइए समझते हैं कि क्रेडिट कार्ड में Available Limit और Total Limit में क्या अंतर है-

क्या होती है Total Credit Limit?

Total Credit Limit वह अधिकतम रकम है, जिसे बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी ने आपके Credit Card पर खर्च करने की अनुमति दी है। उदाहरण के लिए अगर आपके Credit Card की Total Limit 1 लाख रुपये है तो सामान्य स्थिति में आप कार्ड से अधिकतम 1 लाख तक की खरीदारी या भुगतान कर सकते हैं।

Available Credit Limit क्या होती है?

Available Credit Limit वह रकम है जो उस समय आपके Credit Card पर खर्च करने के लिए उपलब्ध है। मान लीजिए आपके कार्ड की Total Credit Limit 1 लाख है और आपने इस कार्ड से 30,000 की खरीदारी कर ली। ऐसे में, अगर उस खर्च की रकम आपकी उपलब्ध सीमा में ब्लॉक हो गई है तो आपकी Available Credit Limit करीब 70,000 रुपये रह जाएगी।

Credit Card का बिल भरने के बाद क्या होता है?

मान लीजिए आपके Credit Card की Total Limit 1 लाख है और आपने 40,000 रुपये खर्च कर दिए। अब Available Limit लगभग 60,000 रुपये हो सकती है। अगर आप अपने बिल की 40,000 रुपये की बकाया रकम चुका देते हैं, तो आम तौर पर उतनी क्रेडिट लिमिट दोबारा उपलब्ध हो जाती है और Available Limit फिर से करीब 1 लाख तक पहुंच सकती है।

Available Limit कम होने का क्या मतलब है?

अगर आपके कार्ड की Available Limit लगातार कम होती जा रही है तो इसका मतलब है कि आप अपनी Credit Limit का ज्यादा हिस्सा इस्तेमाल कर रहे हैं। उदाहरण के लिए Total Limit 1 लाख रुपये है और आपने 80,000 रुपये खर्च कर दिए तो Available Limit करीब 20,000 रह सकती है। ऐसी स्थिति में आपको नए खर्च करने में दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा, Credit Card का बहुत ज्यादा इस्तेमाल आपके Credit Utilisation Ratio को बढ़ा सकता है, जो आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर असर डालने वाले कारकों में से एक है। इसलिए केवल यह देखना काफी नहीं है कि कार्ड की Total Limit कितनी है। यह भी देखना चाहिए कि उसमें से आप कितना हिस्सा इस्तेमाल कर रहे हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article