बिजनेस

अब इस दिन लगेगी अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल के लिए बोली, कर्जदारों ने तय की नई डेट

रिलायंस कैपिटल की नीलामी के लिए अब 26 अप्रैल को बोली लगेगी। 26 अप्रैल को कंपनी की नीलामी के लिए दूसरा फेज आयोजित होगा। रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं की समिति ने यह फैसला किया है।

Image

26 अप्रैल को रिलायंस कैपिटल के लिए बोली लगेगी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 26 अप्रैल को होगी रिलायंस कैपिटल की नीलामी
  • कर्जदाताओं ने तय की है नई डेट
  • दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही है रिलायंस कैपिटल

Reliance Capital Auction New Date : रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं ने अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए नीलामी का दूसरा दौर आयोजित करने का फैसला किया है। अब रिलायंस कैपिटल की सेकंड ऑक्शन 26 अप्रैल को होगी। बता दें कि रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं की समिति ने मंगलवार को बैठक की, जिसमें में यह फैसला लिया गया है।

पहले टल गया था फैसला

इससे पहले अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल की सेकंड ऑक्शन रुक गई थी। दिवाला प्रोसेस से गुजर रही इस संकटग्रस्त कंपनी की बिक्री के लिए आज मंगलवार को नीलामी होनी थी। मगर कंपनी के कर्जदाताओं ने इसे रद्द कर दिया था। पर कर्जदातओं ने यह भी कहा था कि नीलामी आयोजित करने का प्लान पूरी तरह से नहीं छोड़ा गया है। उन्होंने जल्द ही रिलायंस कैपिटल की नीलामी के लिए नई डेट तय करने की बात कही थी और अब 26 अप्रैल को इसकी नीलामी होगी।

कौन कर रहा नीलामी का आयोजन

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस कैपिटल के एडमिनिस्ट्रेटर नागेश्वर राव वाई अधिकतम कर्ज वसूली के लिए नीलामी का दूसरा दौर आयोजित कर रहे हैं। पहली नीलामी में जो ऑफर मिले थे, वे 12,500 करोड़ रु से 13,000 करोड़ रु की अनुमानित लिक्विडेशन वैल्यू से कम थे। बता दें कि उधारदाताओं ने ऑक्शन प्रोसेस में भाग लेने के लिए शुरुआती वैल्यू के तौर पर 9,500 करोड़ रुपये की राशि तय की है। इसमें एडवांस पेमेंट के तौर पर 8,000 करोड़ रुपये शामिल होंगे।

रिलायंस कैपिटल हो गई दिवालिया

रिलायंस कैपिटल 29 नवंबर, 2021 से दिवालिया प्रोसेस में आ गई है। उस समय भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इसके बोर्ड को सस्पेंड करके नागेश्वर राव वाई को कंपनी के एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर नियुक्त कर दिया था। फिर फरवरी 2022 में रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटेरेस्ट (ईओआई) मांगे गए। नीलामी के पहले दौर में रिलायंस कैपिटल के लिए टॉरेंट इंवेस्टमेंट ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी। तब आईआईएचएल ने दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाई थी। नीलामी के दूसरे चरण में भाग लेने वाली कंपनियों में हिंदुजा समूह की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल), सिंगापुर स्थित ओकट्री और टोरेंट इंवेस्टमेंट शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article