बिजनेस

Atmastco IPO GMP: 15 फरवरी को खुलेगा Atmastco का आईपीओ, GMP में अभी से उछाल

Atmastco IPO GMP: एटमास्टको का आईपीओ 15 फरवरी को खुलेगा। मगर उससे पहले ही कंपनी का शेयर ग्रे-मार्केट में काफी अच्छे प्रीमियम पर है। एटमास्टको का आईपीओ 15 फरवरी को खुलकर 20 फरवरी को बंद होगा।

Image

15 फरवरी को खुलेगा एटमास्टको का आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 15 फरवरी को खुलेगा एटमास्टको का आईपीओ
  • आईपीओ में 77 रु है शेयरों का प्राइस
  • जीएमपी अभी से पहुंच गया है 10 रु

Atmastco IPO GMP: एटमास्टको का आईपीओ 15 फरवरी को खुलेगा। मगर उससे पहले ही कंपनी का शेयर ग्रे-मार्केट में काफी अच्छे प्रीमियम पर है। एटमास्टको का आईपीओ 15 फरवरी को खुलकर 20 फरवरी को बंद होगा, जबकि स्टॉक एक्सचेंजों पर इसकी लिस्टिंग 23 फरवरी को होगी। ये एक एसएमई आईपीओ है, जिसके पब्लिक इश्यू में शेयरों का प्राइस 77 रु है। कंपनी के आईपीओ इश्यू में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 1600 शेयर और उसके बाद इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं। कंपनी आईपीओ के जरिए 56.25 करोड़ रु जुटाएगी। आगे जानिए आईपीओ खुलने से पहले एटमास्टको के शेयर का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) कितना है।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार एटमास्टको का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 10 रु पहुंच गया है। यानी ये 77 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 87 रु पर लिस्ट हो सकता है। अगर ये 10 रु के जीएमपी पर भी लिस्ट होता है तो इसकी शुरुआत ही करीब 13 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है। मगर ध्यान रहे कि ये किसी भी शेयर का जीएमपी लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

क्या होता है आईपीओ

आईपीओ का मतलब होता है Initial Public Offering। जब कोई कंपनी पहली बार आम निवेशकों को शेयर बेचती है और शेयर बाजार में लिस्ट होने से पहले पब्लिक इश्यू लाती है तो उसे आईपीओ कहा जाता है।

अकसर कंपनियां फंड जुटाने के लिए आईपीओ लाती हैं। आईपीओ में जारी करके कंपनी शेयर मार्केट में लिस्‍ट हो जाती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article