बिजनेस

अशनीर ग्रोवर ने टैक्स सिस्टम पर निकाली भड़ास, बोले लोग साल के 5 महीने अपने लिए नहीं सरकार के लिए कर रहे काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 20, 2023, 04:26 PM IST

Ashneer Grover on Tax System:अशनीर ग्रोवर ने भारत की कर प्रणाली की 'दंडात्मक' या यू कहें कि प्रताड़ित करने वाला कहा है। उनका कहना है कि हिन्दुस्तान जैसे जगह में 40 फीसदी तक का टैक्स लेना बहुत गलत है।

Image

अशनीर ग्रोवर

Photo : Times Now Digital

Ashneer Grover on Tax System: अशनीर ग्रोवर ने भारत की कर प्रणाली की 'दंडात्मक' या यू कहें कि प्रताड़ित करने वाला कहा है। उनका कहना है कि हिन्दुस्तान जैसे जगह में 40 फीसदी तक का टैक्स लेना बहुत गलत है। यदि आप 40 फीसदी तक मार्जिनल टैक्स दे रहे हो वहीं लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर 28 फीसदी तक टैक्स दे रहे हैं तो भला आपके पास फिर बचता क्या है!

ये सारे टैक्स देने के बाद आप सरकारी सुविधा का लाभ भी नहीं लेते हैं। जैसे कि आपका बच्चा ना कभी सरकारी स्कूल जाता है। यहां तक कि आप मरने तक सरकारी अस्पताल नहीं जाओगे इस तरह आपको सरकार से कोई फैसिलिटी नहीं मिल रही है। वह ET CIO conclave को दौरान बात कर रहे थे।

टैक्स पेयर सरकार की चैरिटी

उन्होंने मिडिल क्लास और टैक्स पेयर को सरकार के लिए चैरिटी करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि वह सरकार को टैक्स देता है पर उसको कोई बेनिफिट नहीं मिल रहा है। जब आप 10 रुपये कमाते हैं और उसमें से 4 रुपये सरकार रख लेती है तो सोचिए आपके पास कितना बचता है। वही यदि आप महीने के हिसाब गिनोगे तब ये बात खटकेगी। और आप को समझ आएगा कि आप 12 महीनों में 5 महीने सरकार के लिए काम कर रहे हो। इस तरह आप अपनी जिंदगी में देख लो कि आपने सरकार की गुलामी में कितने साल बिताएं हैं और किसके लिए कमा रहे हो।

वह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि यदि आपको अपने लिए बचत करनी है जिसमें एजुकेशन हो गई, घुमने जाना है, दारू पीनी है तो इनके खर्च के लिए आपके पास सिर्फ 7 महीने ही हैं क्योंकि 5 महीने तो आपके स्वाहा हो गए। फिर भी हम सब सेट करके मजे से बैठे हैं हां भई ऐसा ही है।

बिजनेसमैन और सरकार के कनेक्शन पर कही ये बात

उन्होंने बिजनेसमैन और सरकार के कनेक्शन पर भी बात कही। उन्होंने कहा कि बिजनेसमैन स्मार्ट है वो टैक्स नहीं देता। वहीं बिजनेसमैन सरकार को गाली दे रहा है और सरकार बिजनेसमैन को चोर समझ रही है। जबकि देश चलाने वाला बिजनेसमैन ही है। वहीं आम आदमी के पास तो टैक्स नहीं देने का ऑप्शन ही नहीं है। आपका तो TDS कट कर आएगा यदि आपका सरकार से कुछ बन रहा है तो फॉर्म 60 मिल जाएगा जाओ जाकर क्लेम कर लो।

उन्होंने 20 फीसदी टैक्स लेने और 5 फीसदी जीएसटी लेने की बात की साथ किसी तरह के स्लैब के झंझट से भी छुटकारा मिलने की बात कही। उन्होंने इंडिया में टैक्स को एक तरह का पनिशमेंट कहा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article