Share Market Today, 31 Jan 2022: बजट से पहले बाजार में बहार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 10:36 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 31 January 2022: आर्थिक सर्वे से पहले शेयर बाजार की दमदार शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का सिलसिला जारी है।

Share Market Today, 31 Jan 2022: बजट से पहले बाजार में बहार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

Share Market News Today, 31 Jan 2022: बजट (Budget 2022) से एक दिन पहले घरेलू शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखा जा रहा है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 662.75 अंक यानी 1.16 फीसदी उछलकर 57862.98 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 199.50 अंक (1.17 फीसदी) बढ़कर 17301.50 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1736 शेयरों में तेजी आई, 439 शेयरों में गिरावट आई और 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आज संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। बजट से पहले आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश करेंगी। आर्थिक समीक्षा को देश की आर्थिक स्थिति का बैरोमीटर कहा जाता है। आर्थिक सर्वे पेश होने से पहले बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है।

सुबह 10:20 बजे सेंसेक्स 776.66 अंक या 1.36 फीसदी के उछाल के साथ 57976.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 226.85 अंक ऊपर 17328.80 पर था। इस दौरान निफ्टी में इंडसइंड बैंक और कोटक बैंक के अलावा सभी कंपनियों के शेयरों में तेजी थी। टेक महिंद्रा, डिविस लैब, विप्रो, इंफोसिस और डॉक्टर रेड्डी के शेयर सबसे ज्यादा उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें, तो प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर हैं। सबसे ज्यादा तेजी आईटी में है। इसके अलावा बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक और रियल्टी भी हरे निशान पर हैं।

End of Article